Union Budget 2023: रक्षा से लेकर रेलवे बजट तक जानें किसको-कितने लाख करोड़ रुपये मिले?
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Union Budget 2023: मोदी सरकार के 2.0 कार्यकाल (Modi Govt 2.0) का बुधवार को आम बजट (Union Budget 2023) पेश हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट पेश किया।
इस दौरान कई क्षेत्रों के बजट को बढ़ाया गया है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले बजट के मुकाबले रक्षा बजट (Ministry of Defence) में वृद्धि की गई है। वहीं वर्ष 2013-14 की तुलना में रेलवे का बजट (ministry of railways) नौ गुना बढ़ाया गया है।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 5.94 लाख करोड़ का बजट का आवंटन किया गया है। इसके अलावा रेल मंत्रालय के लिए 2.41 लाख करोड़ का बजट रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबले वर्ष 2013-14 के बजट की तुलना में वर्ष 2023 के रेल बजट को नौ गुना ज्यादा बताया गया है।
Record-Breaking Outlay!
Indian Railways receives the highest-ever capital outlay of ₹2.40 lakh crore, approx 9 times of the amount allocated for FY 2013–14.#AmritKaalBudget #Budget2023 pic.twitter.com/JVXjqCxtzT
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 1, 2023
और पढ़िए – बजट पर पीएम मोदी का संबोधन, बोले-ये बजट वंचितों को वरीयता देगा, मीडिल क्लास के सपनों को पूरा करेगा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट 2023 के बाद रेल मंत्रालय की ओर से खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट भी किया गया है। इसमें लिखा है, ‘रिकॉर्ड तोड़ परिव्यय! भारतीय रेलवे को वित्त वर्ष 2013-14 के लिए आवंटित राशि का लगभग 9 गुना ₹2.40 लाख करोड़ का अब तक का उच्चतम पूंजी परिव्यय प्राप्त हुआ है।’
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: