Truck Drivers Protest: भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत हिट-एंड-रन मामलों को लेकर एक कानून लाया जा रहा है। इस कानून के तहत हिट-एंड-रन मामलों में जेल की सजा को बढ़ा दिया गया है। अब इस कानून का देश के ट्रक ड्राइवर कड़ा विरोध कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से इस कानून को वापस लेने की अपील भी की है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इस कानून को लेकर ट्रक ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। ट्रक ड्राइवर के साथ अब बस ऑपरेटर और ऑटो चलाने वालों ने भी इस नए कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
नया कानून वापस लो: ट्रक ड्राइवर
हरियाणा के जींद में सोमवार को सभी प्राइवेट बस ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए। साथ ही ऑटो चलाने वालों ने भी इस कानून के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन कर रहे ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि नए कानून की वजह से सभी ड्राइवरों के दिल में उनके काम को लेकर डर पैदा हो रहा है। अगर इसी तरह चलता रहा तो कोई नया आदमी इस फील्ड में नौकरी नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें: 6 साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, कातिल निकला 13 साल का बच्चा
नए कानून रद्द करने की मांग
ट्रक ड्राइवरों के अलावा ट्रांसपोर्टरों को भी इस नए कानून को लेकर शिकायतें हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि कोई भी ड्राइवर जानबूझकर एक्सीडेंट नहीं करता है। रही बात घायलों को छोड़कर भागने की तो हादसे के बाद ड्राइवरों को डर रहता है कि अगर वह घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश करेंगे तो पकड़े जाएंगे। भीड़ उनकी पिटाई कर देगी। इसलिए वह इस नए कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
क्या है नए कानून में?
बता दें कि नए कानून के तहत अगर हादसे के बाद कोई भी ड्राइवर भाग जाता है और हादसे की सूचना नहीं देता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है। इसलिए नए कानून के विरोध में पूरे देश के ट्रक ड्राइवर आ गए हैं। बीते दिन पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में NH-2 को ट्रक चालकों ने अवरुद्ध कर दिया था।
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 mins agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
24 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
2 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
3 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
4 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines