त्रिपुरा में भांग की खेती और तस्करी करने के फिर से नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले करीब 2023 में त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने कहा था कि गांजा तस्करी को लोग अपने गलियारे के रुप में उपयोग कर रहे हैं क्योंकि त्रिपुरा राज्य बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घिरा हुआ है। साल 2023 से लेकर अब तक इस मामले में करीब 1800 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
आपको बता दें कि त्रिपुरा से ड्र्ग तस्कर तथा भांग की खेती करने के आरोप में कई लोग पकड़े गए हैं, जिनमें से इनकी संख्या लगभग 1800 बताई जा रही है। राज्य के गृह विभाग के द्वारा विधानसभा में कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट पेश की गई थी। इसमें मार्च 2023 से लेकर फरवरी 2025 तक, इन दो वर्षों में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए पुरुषों की संख्या 1626 है, जबकि महिलाओं की संख्या करीब 171 बताई जा रही है। पिछले 2 सालों में कुल 1791 लोग इस मामले में पकड़े गए हैं।
पुलिस स्टेशन में 994 मामले हुए दर्ज
वहीं, गिरफ्तार किए गए लगभग 10 लोगों को राज्य की अलग-अलग कोर्ट में सजा सुनाई जा चुकी है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2023 से फरवरी 2025 तक त्रिपुरा के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) में अब तक 994 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा पिछले करीब तीन सालों मे फरवरी माह तक पुलिस द्वारा एनडीपीएस मामलों में करीब 1445 चार्जशीट पेश की जा चुकी है।
10 के बजाय 20 साल की जा सकती है सजा
त्रिपुरा में भांग की खेती और तस्करी के मामले में लोगों के लिए दस साल तक के कठोर कारावास का भी प्रावधान किया गया है। हालांकि, बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 20 साल तक भी किया जा सकता है। इसके अलावा 1 से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। राज्य सरकार ने इन मामलों में तीन सालों में अलग-अलग चीजों को भी जब्त किया है, जिसमें से 1.54 लाख किलोग्राम भांग, 4.82 लाख कफ सिरप की बोतलें, 25. 01 लाख याबा टैबलेट और 5,853.94 हेक्टेयर भूमि पर फैले भांग के पौधों को भी बर्बाद किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
2 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
4 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
5 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
6 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
7 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
8 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines