Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोटा हादसे पर चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर का बयान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कोटा बिल्डिंग हादसा : चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) कोटा नरेंद्र नागर ने कहा, 'हमारी टीम इमरजेंसी में आने वाले हर मरीज के वाइटल्स चेक कर रही है. उन्हें मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है. मलबा हटने के बाद सही स्थिति पता चलेगी. पूरा एडमिनिस्ट्रेशन यहीं है. हमारी टीमें अलर्ट मोड पर हैं. अब तक पांच लोगों को शिफ्ट किया गया है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब सरकार ने 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब सरकार ने 2 IAS अधिकारियों को सस्पेंड किया कर दिया है. IAS कमल किशोर यादव और IAS जसप्रीत सिंह को सस्पेंड किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू एयरपोर्ट रोड के पास टॉक्सिक गैस लीक से मची अफरातफरी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू एयरपोर्ट रोड पर जम्मू एयरपोर्ट से करीब 500 मीटर दूर एक दुकान के पास गैस लीक की एक बड़ी घटना हुई. जानकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब एक केमिकल सिलेंडर लीक हो गया. जिसके बाद लोकल पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और दूसरी इमरजेंसी सेवाओं ने तुरंत कार्रवाई की, जिसमें नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमें भी शामिल थीं. सूत्रों के अनुसार, लीक हुआ केमिकल मस्टर्ड सल्फर माना जा रहा है, यह एक ऐसा पदार्थ है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर डिफेंस फोर्स करती हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नीति आयोग और सीएम माझी ने पीएम मोदी के विजन को किया साकार- संबित पात्रा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भुवनेश्वर: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और नीति आयोग को प्रधानमंत्री मोदी के विज़न को साकार करने और BCPPER को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यापक फ्रेमवर्क तैयार करने के लिए धन्यवाद देता हूं. यह क्षेत्र राज्य की GDP का 19% है और विकसित भारत और विकसित ओडिशा बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री का विज़न है कि यह ओडिशा के ग्रोथ इंजन के रूप में काम कर सकता है; स्वाभाविक रूप से, आज इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बलजीत यादव को तीन दिन की रिमांड के बाद विशेष अदालत में किया गया पेश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूर्व विधायक बलजीत यादव को तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद आज एक बार फिर विशेष अदालत में पेश किया गया. सुबह से दोपहर तक चली सुनवाई में पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम यादव को लेकर कोर्ट पहुंची.
करीब साढ़े चार घंटे तक चली बहस के दौरान ईडी ने रिमांड अवधि में हुई पूछताछ से जुड़े तथ्यों को अदालत के समक्ष रखा. PMLA मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत, CBI कोर्ट नंबर-3 जयपुर में पेशी हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पप्पू यादव को बेऊर जेल से वापस PMCH अस्पताल भेजा गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पप्पू यादव को बेऊर जेल से वापस PMCH अस्पताल भेजा गया है. जेल की प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद वापस अस्पताल भेजा गया.
जेल के कैदी बुक में नाम दर्ज किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मलेशिया में भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का भव्य स्वागत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मलेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुआलालंपुर की दो दिन की यात्रा के दौरान, जिस होटल में वह ठहरे हैं, वहां भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ज़ोरदार स्वागत किया.
उनका स्वागत अलग-अलग भारतीय शास्त्रीय कला रूपों की प्रस्तुति से भी किया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भरोसा भारत की सबसे मजबूत करेंसी बन गया है- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कुआलालंपुर, मलेशिया: एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जब पीएम मोदी ने यूके, EU और USA सहित कई देशों के साथ भारत की हाल की ट्रेड डील का जिक्र किया, तो लोगों ने उनके नाम के नारे लगाए.
उन्होंने कहा, 'भरोसा भारत की सबसे मजबूत करेंसी बन गया है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मलेशिया पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया दौरे पर गए हैं। करीब 3 बजे पीएम मोदी मलेशिया पहुंच गए। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इस्लामाबाद धमाके हमलावर की हुई पहचान
पाकिस्तान पुलिस ने पेशावर निवासी यासिर खान यासिर को इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में स्थित इमामबाड़ा खदीजा अल-कुबरा पर हुए विस्फोट के आत्मघाती हमलावर के रूप में पहचान लिया है। हमले में कम से कम 36 लोग मारे गए, जबकि 169 घायल हुए - कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पतालों में इलाज जारी है।
आतंकी गुटों पर नज़र रखने वाली SITE इंटेलिजेंस ग्रुप के अनुसार हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है। ISIS ने लगातार शिया मुसलमानों को निशाना बनाया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय मंत्री- अमेरिका से प्रतिवर्ष 500 अरब डॉलर का व्यापार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में भारत की यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है... भविष्य को ध्यान में रखते हुए, और दोनों देशों के संबंधों, राजनयिक संबंधों और नेताओं के बीच मित्रता को देखते हुए, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा फरवरी 2025 में शुरू हुई थी। इसका उद्देश्य भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रतिवर्ष 500 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल करना था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कूनो में फिर आई खुशखबरी, चीता आशा ने दिया 5 शावकों को जन्म
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में जन्मे चीता शावकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जबकि कूनो में कुल चीतों की आबादी अब 35 तक पहुंच गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने इसे प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और वन विभाग, वन कर्मचारियों तथा पशु चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री की प्रेस वार्ता शूरू
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर प्रेस ब्रीफिंग।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रामेश्वरम में विसर्जित हुईं अजित पवार की अस्थियां
महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की अस्थियां राकांपा कार्यकर्ताओं ने रामेश्वरम में अग्नि तीर्थ के समुद्र में विसर्जित की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जय राम रमेश ने ट्रेड डील पर साधा निशाना
भारत अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका अब इस बात की निगरानी करेगा कि भारत रूस से तेल ले रहा है कि नहीं - अगर लेता पाया गया तो फिर 25% दंड वाला Tarrif लग जायेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जल बोर्ड हादसे में हुई पहली गिरफ्तार
जल बोर्ड हादसे में हुई पहली गिरफ्तार हुई है। दिल्ली पुलिस ने सब कॉन्टेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। जनकपुरी में बाइक सवार की हादसे में मौत के बाद मृतक कमल का परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि ये लापरवाही नहीं ये जानकार मौत के मुहाने पर लोगो को पहुंचाना है, ऐसे में केवल जांच और एफआईआर के नाम पर इंसाफ नहीं मिलेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली हादसे में होगी बड़ी कारवाई
दिल्ली जल बोर्ड हादसा की चर्चा सभी जगह है। दिल्ली पुलिस इस मामले में जल्द बड़ी कारवाई जल्द कर सकती है। सब कांट्रेक्टर राजेश प्रजापति से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मुताबिक जब जब हादसा हुआ तो वहां से एक परिवार निकल रहा था, परिवार ने कमल को गड्ढे में गिरते हुए देखा। परिवार ने यह जानकारी तुरंत वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और गड्ढे के बगल में टेंट में रह रहे एक शख्स को दी। टेंट में रहने वाले वाला भी राजेश का कर्मचारी था। कर्माचारी ने तुरंत इसकी जानकारी सब कांट्रेक्टर राजेश को दी। राजेश रात में मौके पर पहुंचा ,उसने गड्ढे में बाइक भी देखी और कमल को पड़े हुए देखा, लेकिन बजाय पुलिस को जानकारी देने के वो देखकर घर चला गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे प्रेस वार्ता
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज अंतरिम व्यापार पर हाल ही में जारी भारत-अमेरिका संयुक्त वक्तव्य के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर लगभग 1:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में 500 से ज्यादा आरोपी पकड़े
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन साइहॉक 3.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। यह अभियान साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान का तीसरा चरण है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस ऑपरेशन के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल धोखाधड़ी और संगठित साइबर गिरोहों को निशाना बनाया गया। कार्रवाई के दौरान तकनीकी जांच, रियल टाइम इनपुट, बैंक लेन-देन की निगरानी और फील्ड ऑपरेशन के जरिए साइबर अपराधियों की पहचान की गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मलेशिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के लिए रवाना हुए। मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय यात्रा पर हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूणे में शुरू हुई जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की वोटिंग
पुणे में यवत पुलिस स्टेशन के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (पीआई) नारायण देशमुख ने बताया कि आज पुणे ग्रामीण जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव हो रहे हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे शुरू हुई। यवत पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी 211 मतदान केंद्रों पर पुलिस की पूरी व्यवस्था है। अधिक मतदान केंद्रों वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है और जनता को सुरक्षित मतदान का आश्वासन दिया जा रहा है। मतदाताओं से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे मतदान केंद्रों में मोबाइल फोन न ले जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। ग्यारह क्षेत्रों में सेक्टर पेट्रोलिंग की जा रही है और पुलिस अधिकारी पूरे जिले में लगातार मौजूद हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में युवती से छेड़छाड़
महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर से एक बेहद परेशान करने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। शहर के मध्यवर्ती इलाके में स्थित क्रांति चौक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत नागेश्वरवाडी क्षेत्र का ये वीडियो है जिसमें 31 जनवरी की रात करीब 3:27 बजे एक युवक एक युवती को सड़क पर घसीटता और जबरदस्ती करने की कोशिश करता दिख रहा है। युवती खुद को छुड़ाने की कोशिश करती और संघर्ष करती दिख रही है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा में बार में हंगामा
नोएडा के एक निजी बार के बाहर कुछ व्यक्तियों द्वारा डांस करने को लेकर आपसी विवाद उत्पन्न हो गया था। उक्त घटना की सूचना पर थाना सेक्टर-39, नोएडा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विवाद में सम्मिलित दोनों पक्षों के कुल 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी का आज से दों दिनों का मलेशिया दौरा शुरू हो रहा है। Departure Statement में पीएम ने कहा कि मैं आज अपने मित्र अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर प्रस्थान कर रहा हूं। प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का लक्ष्य - रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों को मज़बूत करेंगे। मलेसिया में 30 लाख भारतीय प्रवासियों से कई लोगों से मुलाक़ात होगी। Malaysia में भारतीय समुदाय दुनिया के सबसे बड़े भारतीय डायस्पोरा में से एक है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: श्रृंगेरी शंकरा मठ में बीजेपी अध्यक्ष ने की पूजा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कलाडी स्थित श्री श्रृंगेरी शंकरा मठ में पूजा-अर्चना की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी के स्वागत के लिए मलेशिया तैयार
मलेशिया के कुआलालंपुर की सड़कों से कुछ दृश्य दिख रहे हैं। शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 से 8 फरवरी तक मलेशिया में रहेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिका-ईरान वार्ता पर क्या बोला कतर?
अमेरिका और ईरान वार्ता पर कतर का बयान सामने आया है। कतर ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का स्वागत करता है। आशा है कि इससे एक व्यापक समझौता होगा जो दोनों पक्षों के हितों को पूरा करेगा और क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में आज बीजेपी के नाम का हो सकता है ऐलान
मुंबई में आज बीएमसी BJP के मेयर के नाम का ऐलान हो सकता है। म्युनिसिपल हेडक्वार्टर में BJP पार्षदों की मीटिंग होनी है। इसमें नए मेयर का ऐलान हो सकता है। आधिकारिक चयन 11 फरवरी को 12 बजे बीएमसी दफ्तर में होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन तक छत्तीसगढ़ रहेंगे। इससे पहले शाह 3 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर दौरे पर थे।
Breaking News: आज 7 फरवरी है. आज पीएम मोदी 2 दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंच चुके हैं. बता दें कि पीएम मोदी का मलेशिया में ये तीसरा दौरा होगा. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन तक छत्तीसगढ़ रहेंगे. इससे पहले शाह 3 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर दौरे पर थे. महाराष्ट्र के मुंबई बीएमसी में आज बीजेपी के मेयर के नाम का ऐलान हो सकता है. यूपी की राजनीति में सक्रिय होने की दिशा में कदम उठाते हुए आज मायावती ने लखनऊ में पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है. इसके अलावा मुंबई में वर्ली के नेहरू सेंटर में संघ की शताब्दी यात्रा पर आज मंथन होगा. इसमें मोहन भागवत का व्याख्यान होगा.
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
33 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
3 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
11 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
11 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines