Today’s Latest News, 9 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बन रहें।
Today’s Latest News, 9 April 2023, Updates…
संजय राउत ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना
मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। राउत ने कहा कि हम भी भगवान राम को मानते हैं। हम कई बार अयोध्या भी जा चुके हैं। लेकिन बीजेपी कभी हमारी पार्टी के साथ नहीं आई। बाबरी कांड हुआ तो भाग गए… महाराष्ट्र में किसान बारिश और ओलावृष्टि से परेशान हैं लेकिन इन सभी मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए राज्य की सरकार अयोध्या चली गई। क्या भगवान राम उन पर कृपा करेंगे?… वे हमारी नकल कर रहे हैं। जनता जानती है कौन असली कौन नकली।
पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
भारतीय सेना ने पुंछ सेक्टर (जम्मू-कश्मीर) में घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। जम्मू डिफेंस पीआरओ ने बताया कि 8-9 अप्रैल की आधी रात को भारतीय सेना के सतर्क सैनिकों ने व्यक्तियों के एक समूह के कुछ संदिग्ध लोगों का पता लगाया।
संदिग्धों ने भारतीय सेना के जवानों ने एलओसी के बाड़ के पास चुनौती दी। इसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई की गई। घटनास्थल से एक शव भी बरामद किया गया है जबकि घुसपैठ की कोशिश कर रहे अन्य संदिग्ध जंगल की ओर से भाग गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है।
दिल्ली में कोरोना के 535 नए केस मिले
नई दिल्ली: देश में 24 घंटे में कोरोना के 5,357 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 32,814 हो गई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 535 नए केस मिले हैं। वहीं, केरल में कोरोना के 1801 नए मामले सामने आए हैं।
बीएन चंद्रप्पा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के 31 दिन पहले कांग्रेस ने रविवार को बड़ा फैसला लिया। बीएन चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि कर्नाटक में अभी डीके शिवकुमार पार्टी के प्रेसिडेंट हैं।
बैसाखी के लिए सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान रवाना
पंजाब: बैसाखी समारोह के लिए सिख तीर्थयात्रियों का जत्था पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिए अमृतसर से रवाना हुआ। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि हमें 1052 लोगों के वीजा मिले। वे पाकिस्तान में ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब और अन्य गुरुद्वारों का भी दौरा करेंगे।
महाराष्ट्र के CM आज आएंगे अयोध्या
उत्तर प्रदेश: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज अयोध्या आएंगे। अयोध्या शहर में एकनाथ शिंदे के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें कि शिंदे दो दिवसीय यूपी दौरे पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे। आज वे अपनी पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या में रहेंगे। रामलला के दर्शन और आरती के बाद पूरी कैबिनेट राम मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लेगी। बता दें कि शिंदे के साथ शिवसेना के नेता, सांसद और विधायक और सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता भी हैं।
महाराष्ट्र में EMI पर अल्फांसो आम
महाराष्ट्र: अल्फांसो (हापुस) को सस्ता बनाने के लिए पुणे का एक आम विक्रेता ईएमआई पर आम की पेशकश कर रहा है। दुकानदार गौरव सनस ने कहा कि कोविड के बाद यह देखा गया कि अलफांसो की ऊंची कीमत के कारण लोगों की उसमें रुचि कम होती जा रही थी, इसलिए हमने ग्राहकों को वापस लाने के लिए ईएमआई पर आम देने की यह योजना शुरू की। वे इसे क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से ईएमआई पर प्राप्त कर सकते हैं। मेरी दुकान पर आम की कीमत 600-1300 रुपये प्रति दर्जन के बीच है।
संबंधित खबरें
'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
2 mins agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
1 hr agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
2 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
3 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines