Today Weather: उत्तर भारत में ठंड से राहत नहीं, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today weather update: मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा पड़ने की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

today weather update weather forcast

उत्तर भारत में ठंड से राहत नहीं

विज्ञापन

Today weather update: उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। यहां पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में घना और अति घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी को इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चलेगी और घना कोहरा रहेगा। एयरपोर्ट और स्टेशन जा रहे लोग अपनी उड़ान और ट्रेन का स्टेटस चेक कर ही घर से निकलें।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह  घना कोहरा रहा। यहां दिनभर कोल्ड डे रहेगा। दिन में यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियम और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी कम होने पर उड़ानें बाधित हुई। कुछ उड़ानों को जयपुर, लखनऊ समेत आसपास के राज्यों में डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा उत्तर रेलवे की एक दर्जन से अधिक ट्रेनें दो से छह घंटे देरी से चल रही हैं।

अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा। यहां अगले 3 दिनों के दौरान अलग-अलग राज्यों में कोल्ड डे रहेगा। जिसमें सामान्य से छह डिग्री तक तापमान कम रहने का अनुमान है। इसके अलावा 25 जनवरी को Western Himalayan Region पर हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में 24 से 26 जनवरी के बीच उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार आदि राज्यों पर सुबह और रात में कोहरे के चलते 50 मीटर तक विजिबिलिटी रहेगी। हरियाणा और पंजाब के चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन कोल्ड डे रहेगा। यहां कुछ जगह शीतलहर भी चलने की संभावना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ