चोर से लड़ते हुए ट्रेन से गिरा शख्स, काटने पड़े दोनों पैर; लोग बनाते रहे वीडियो

Delhi News: उत्तरी दिल्ली के दया बस्ती रेलवे स्टेशन पर एक चोर से लड़ते हुए एक शख्स चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे अपने दोनों पैर खोने पड़े। पीड़ित की पहचान शास्त्री नगर निवासी गंगजी के रूप में हुई है।

delhi train accident man loses both legs

चोर से लड़ते हुए शख्स ने गंवाए दोनों पैर, तमाशबीन रहे लोग (प्रतीकात्मक फोटो)

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक चोर से लड़ते हुए एक शख्स ट्रेन से नीचे गिर गया, जिसके बाद उसकी जान बचाने के लिए उसके दोनों पैर काटने पड़े। हादसे के लोग तस्वीरें और वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी पीड़ित शख्स की मदद नहीं की। बताया जा रहा कि यह घटना उत्तरी दिल्ली के दया बस्ती रेलवे स्टेशन की है। पीड़ित की पहचान शास्त्री नगर के रहने वाले 55 वर्षीय गंगजी के रूप में हुई है।

ट्रेन के गेट पर चोर ने छीना बैग

विज्ञापन

गंगजी के बेटे कमल ने बताया कि 17 जनवरी को जब ट्रेन दोपहर करीब 2.30 बजे दया बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंची तो पिताजी, जो गुजरात से आ रहे थे, वे बैग लेकर गेट पर खड़े थे। इसी दौरान एक शख्स आया और उनसे बैग छीन लिया। पिताजी ने बैग को चोर से वापस छीनने की कोशिश, इसी दौरान वे पटरी पर गिर गए और धीमी गति से चल रही ट्रेन की चपेट में आ गए। मैं उस समय वॉश रूम में था।

किसी ने भी नहीं की मदद

विज्ञापन

कमल ने बताया कि पिताजी के गिरने के बाद कोई भी उन्हें बचाने के लिए नहीं आया। हर कोई फोटो खींचने और वीडियो बनाने में व्यस्त था। किसी ने भी पिताजी को अस्पताल ले जाने में मेरी मदद नहीं की। जब मेरी मां चिल्लाने लगी तो चोर मौके से फरार हो गया।

10 मिनट की देरी से जा सकती थी जान

विज्ञापन

कमल ने बताया कि अगर अस्पताल पहुंचने में 10 मिनट की और देरी हो जाती तो मेरे पिता की जान भी जा सकती थी। डॉक्टरों ने बताया कि उनका बहुत खून बह गया है। जल्द ही उनकी एक और सर्जरी होगी। हालांकि, गंगजी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन वे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

विज्ञापन

‘पिता ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं’

कमल ने कहा कि पिता ही परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। मुझे हाल ही में प्राइवेट नौकरी मिली है। मैं दिल्ली सरकार से पिताजी के लिए बेहतर इलाज और वित्तीय मदद का अनुरोध करना चाहता हूं।

विज्ञापन

पुलिस ने 16 साल के लड़के को किया गिरफ्तार

बता दें कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में 16 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 394 (डकैती करते समय जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ