---विज्ञापन---

देश

Ayodhya Ram Mandir भक्तों के लिए खुला, मंदिर से सामने आई ताजा तस्वीर और वीडियो

Ayodhya Ram Mandir Opened For Devotees: अयोध्या का राम मंदिर आज से भक्तों के लिए खुल गया है, जिसकी पहली वीडियो सामने आई है। रामलला के दर्शन करने को भक्तों का सैलाब उमड़ा है।

Ayodhya Ram Mandir Opened For Devotees: अयोध्या का राम मंदिर आज से भक्तों के लिए खुल गया। रात से ही भक्तों का सैलाब राम मंदिर के बाहर उमड़ा। अलसुबह जैसे ही मंदिर के कपाट खुले भक्त रामलला के दर्शन करने को इतने आतुर हो गए कि उनमें अंदर जाने की होड़ लग गई। इस दौरान सिंह द्वार पर काफी भीड़ दिखी। मंगलवार सुबह राम मंदिर के बाहर से भक्तों की भीड़ की ताजा वीडियो सामने आई है। हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी भक्त रामलला के दर्शन करने के लिए बेचैन दिखे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कितने बजे से कितने बजे तक होंगे दर्शन?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रामलला के दर्शन लोग सुबह 7 बजे से कर पाएंगे। सुबह 7 बजे से साढ़े 11 बजे तक राम मंदिर खुला रहेगा। इसके बाद मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। दोपहर 2 बजे मंदिर के कपाट फिर खोले जाएंगे और शाम 7 बजे तक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। रात में भी लोगों को दर्शन करने की अनुमति देने की तैयारी चल रही है।

रामलला की आरती रोज 5 बार होगी। जागरण और श्रृंगार आरती रोज सुबह 6.30 बजे होगी। शाम साढ़े 7 बजे संध्या आरती होगी, लेकिन दोनों समय आरती के वक्त लोगों को मंदिर में एंट्री नहीं मिलेगी। आरती के दर्शन करने के लिए स्पेशल पास की जरूरत होगी, जो ट्रस्ट की वेबसाइट से ऑनलाइन मिलेंगे। राम जन्मभूमि में बने ऑफिस से ऑफलाइन भी लिए जा सकते हैं। इसके लिए श्रद्धालुओं को ID कार्ड दिखाना होगा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

भव्य तरीके से हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि कल 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यजमान की भूमिका निभाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदी बेन पटेल, RSS प्रमुख मोहन भागवत भी यजमान थे। वैदिक और सनातन परंपराओं के अनुसार, अनुष्ठान करके रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में प्रतिष्ठित करके उसमें प्राण शक्ति का आह्वान किया।

राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी देश-दुनिया के लोग रहे। देश की कई VIP हस्तियों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की। कई विदेशी मेहमान भी इस समारोह में आए। करीब 4 हजार साधु-संतों की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान हुआ। इसके बाद रात को राम मंदिर और सरयू घाट पर शानदार लेजर शो और म्यूजिकल इवेंट हुआ, जिसे देखकर पूरा देश भाव विभोर हो गया।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 23, 2024 07:11 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola