---विज्ञापन---

देश
live

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुजफ्फजरनगर में पुलिस ने किया एनकाउंटर, 50 हजार इनामी ढेर

Breaking News: दिल्ली यूनिलवर्सिटी में आज से लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। इसमें कई बड़े साहित्यकार भाग लेंगे। यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार इनामी बदमाश अमजद का इनकाउंटर किया। आरोपी ढेर हो गया। साथ ही मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल हुए।

Author Edited By : Raghav Tiwari
Updated: Feb 12, 2026 08:41 IST

Breaking News: आज 12 फरवरी है। देश में बजट सत्र चल रहा है। साथ ही पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। मुंबई के बायकुला इलाके में 18 मंजिला इमारत में लिफ्ट गिर गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। दिल्ली यूनिलवर्सिटी में आज से लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत होने जा रही है। इसमें कई बड़े साहित्यकार भाग लेंगे। यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार इनामी बदमाश अमजद का इनकाउंटर किया। आरोपी ढेर हो गया। साथ ही मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल हुए।

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

---विज्ञापन---

08:40 (IST) 12 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ओडिशा में जारी हुई अपराधों पर रिपोर्ट

ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने कल राज्य महिला आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर 2024-25 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर एक रिपोर्ट जारी की।

#watch | Bhubaneswar: Odisha Deputy Chief Minister Pravati Parida released a report on crime against women in 2024–25 at the state Women’s Commission Foundation Day yesterday. pic.twitter.com/NMacmG1iUu— ANI (@ANI) February 12, 2026
08:35 (IST) 12 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अर्जुन शर्मा हत्याकांड का शूटर गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून पुलिस ने कल सुबह हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड में शामिल शूटर और उसके साथी को अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। लाडपुर वन क्षेत्र में एक अपराधी ने पुलिस पर गोली चलाई। अपराधियों से 2 देसी पिस्तौल और एक स्कूटर बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

07:40 (IST) 12 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में 4वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट

मुंबई के भायखला इलाके में बुधवार रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट केबल टूटने से अचानक 4वीं मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में कुल 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 11 फरवरी 2026 को रात 10:02 बजे (2202 hrs) दर्ज की गई। कंट्रोल रूम (C.P. Control) को सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।

07:39 (IST) 12 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुजफ्फरनगर में इनामी बदमाश ढेर

यूपी के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद ढेर किया है। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल हुए। पुलिस ने बताया कि बदमाश से एक कार्बाइन, पिस्टल बाइक और लूट का माल बरामद हुआ।

First published on: Feb 12, 2026 07:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.