Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत के सभी लोगों के लिए एक बड़ा पल होगा- BJP MLA
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: BJP MLA चक्रधर गोगोई ने कहा, 'इस गांव में 10-12 साल पहले सड़कें ऐसी हालत में नहीं थीं, ऐसी कोई सुविधा नहीं थी जहां हम एक कार भी ले जा सकें. हम ट्रैक्टर भी नहीं चला सकते थे. लेकिन अब यहां एक एयरस्ट्रिप बन गई है. राफेल, जगुआर, सुखोई और कुछ दूसरे हेलीकॉप्टर और एयरक्राफ्ट यहां से उड़ान भर रहे हैं. PM मोदी 14 फरवरी को आएंगे, वे इस सुविधा का उद्घाटन करेंगे. मुझे लगता है कि यह एक बहुत बड़ा इवेंट होगा, भारत के सभी लोगों के लिए एक बड़ा पल होगा, खासकर असम, डिबुरगढ़ और खोवांग के लिए भी. इसलिए, मैं बहुत खुश हूं और मैं PM के साथ-साथ CM हिमंत बिस्वा सरमा का भी बहुत शुक्रगुजार हूं जो इन सभी चीजों के लिए और सुविधाएं दे रहे हैं.'