120 फाइटर जेट्स दिखाएंगे ताकत, कांप उठेगा पाकिस्तान; बॉर्डर से 40 KM दूर IAF का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

अभ्यास में 120 से ज्यादा विमान हिस्सा लेंगे. इनमें लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट प्लेन शामिल हैं. इसमें राफेल, सुखोई-30, मिग-29, तेजस, जगुआर और मिराज-2000 जैसे प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल हैं.

Tejas-Mk

भारतीय वायुसेना 27 फरवरी 2026 पाकिस्तान से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर, अब तक का सबसे बड़ा सैन्य प्रदर्शन करने जा रही है. पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में जब भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट उड़ान भरेंगे, तो इसकी गर्जना से पाकितान कांप उठेगा. यह वही भारतीय वायुसेना है, जिसने ‘ऑपेरशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया था.

विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के वाईस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने बताया कि इस अभ्यास में फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स और कई रणनीतिक एयर एसेट्स हिस्सा लेंगे. अभ्यास में राफेल, एसयू-30, मिग-29, तेजस और अन्य विमान शामिल होंगे. युद्धाभ्यास के दौरान लॉन्ग रेंज की मिसाइल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वायुसेना अपना प्रदर्शन करेगी, इससे कौन क्या मैसेज लेता है, यह उस पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

वाईस चीफ एयर मार्शल से इस अभ्यास के पीछे का मकसद पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हो रहा यह अभ्यास भारतीय वायुसेना की ताकत को अपग्रेड करने के साथ ही दुश्मन देश को यह संदेश देना भी है कि ऑपेरशन सिंदूर जारी है.

विज्ञापन

अभ्यास में 120 से ज्यादा विमान हिस्सा लेंगे. इनमें लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट प्लेन शामिल हैं. इसमें राफेल, सुखोई-30, मिग-29, तेजस, जगुआर और मिराज-2000 जैसे प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल हैं. इसके अलावा अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, एलसीएच प्रचंड’ और एएलएच भी प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ