---विज्ञापन---

देश angle-right

असम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पकड़े गए 12 जिहादी

नई दिल्ली: बांग्लादेश स्थित आतंकवादी समूह अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 कथित जिहादियों को असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मोरीगांव जिले से इसी संगठन के लिंक होने के संदेह में सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: बांग्लादेश स्थित आतंकवादी समूह अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 कथित जिहादियों को असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मोरीगांव जिले से इसी संगठन के लिंक होने के संदेह में सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में में दो बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। पीटीआई ने गुरुवार को पुलिस के हवाले से बताया कि आतंकी संगठन से जुड़े एक कथित जिहादी को भी उसी जिले से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह एक मदरसे का प्रबंधन करता था।

---विज्ञापन---

मोरीगांव की पुलिस अधीक्षक अपर्णा नटर्जन के अनुसार, मुस्तफा के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति, जिसे पहले एक मदरसे से गिरफ्तार किया गया था। उसने 2019 में अंसारुल इस्लाम के दो उग्रवादियों अमीरुद्दीन अंसारी और मामून राशिद के साथ कई वित्तीय लेनदेन किए थे, जो भारत में अल-कायदा से संबद्ध हैं।

जांच के दौरान यह पता चला कि उसने मदरसे में एक विदेशी देश के ‘वांछित व्यक्ति’ को आश्रय दिया था और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। असम के कई जिलों में पुलिस और सुरक्षाबल ऐक्टिव हैं। खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की जाती है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच सालों में 2021 में बांग्लादेश और पाकिस्तान से सबसे ज्यादा घुसपैठ हुई है। बड़ी संख्या में घुसपैठिए पकड़े भी गए हैं।

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 14, 2021 09:10 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola