Terror Funding Case: जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी, संदिग्धों के घर तलाशी जारी

Terror funding case, NIA raids, Jammu-Kashmir, National Investigation Agency, NIA, Kulgam, Pulwama, Anantnag, Shopian

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: टेरर फंडिंग मामले में चल रही जांच के तहत मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां में संदिग्धों के घरों की तलाशी ली जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने टेरर फंडिंग को लेकर हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट के घरों पर छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार छापे आतंकी फंडिंग और अन्य आतंकवादी गतिविधियों के मामलों से संबंधित हैं।

अलगाववादी नेता आसिया के घर भी ली गई तलाशी

श्रीनगर के सौरा इलाके में जेल में बंद महिला अलगाववादी नेता आसिया इंद्राबी के घर की भी तलाशी ली गई। तिहाड़ जेल में बंद आसिया इंद्राबी की गिरफ्तारी के बाद साल 2019 में एनआईए ने घर को पहले ही कुर्क कर लिया था।

बता दें कि NIA ने पिछले साल 21 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने पिछले साल 23 दिसंबर को कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, सोपोर और जम्मू जिलों में जम्मू और कश्मीर में 14 स्थानों पर तलाशी भी ली थी।

तलाशी के दौरान, एजेंसी के अधिकारियों ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री जैसे डिजिटल डिवाइस, सिम कार्ड और डिजिटल स्टोरेज डिवाइस बरामद किए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ