तेलंगाना में झकझोर देने वाला सड़क हादसा हुआ है. इस भीषण हादसे में 19-20 लोगों की मौत हो चुकी है. राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर रंगारेड्डी के मोइनाबाद और विकाराबाद के मन्नागुड़ा के बीच यह सड़क हादसा हुआ है. हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुड़ा के पास बस और लॉरी के बीच टक्कर हुई और इसमें कई घरों के चिराग बुझ गए. एक दस महीने का बच्चा अपनी मां के साथ मौत के मुंह में समा गया, तो वहीं तीन बहनों की मौत से मां-बाप का कलेजा फट गया।
इस हादसे में तीन बहनों की मौत हुई है, जिनके नाम तनुषा, साई प्रिया और नंदिनी हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे माता-पिता ने चीखते हुए कहा कि “हे भगवान! मेरे तीनों बच्चों को कौन वापस लाएगा? उन्होंने कौन सा पाप किया था?” तीनों बहनें हैदराबाद जा रही थीं. अब उनकी मां इस बात पर और दुःखी हैं कि शुक्रवार को ही इन्हें क्यों नहीं जाने दिया.
दरअसल, तीनों बहनों को शुक्रवार को ही हैदराबाद वापस लौटना था, लेकिन मां ने उनसे रविवार तक रुकने के लिए कहा था. रविवार को जब ये बहनें निकलीं तो उनकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद वे बस के जरिए हैदराबाद के लिए निकलीं, लेकिन यह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसमें इन तीनों बहनों समेत कुल 19 लोगों की जान चली गई. तीनों में से सबसे बड़ी बहन की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी.
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में रॉन्ग साइड डंपर ने रोडवेज को मारी टक्कर, 20 लोगों की मौत, पीएम ने 2-2 लाख मुआवजे का किया ऐलान
इसके साथ ही एक तस्वीर को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा, जिसमें अपनी मां के शव के बगल में एक दस महीने की बच्ची भी पड़ी हुई थी, लेकिन वह भी मर चुकी थी. यह दृश्य देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा. बच्ची गर्म कपड़ों में लिपटी हुई थी और अपनी मां की बाहों में थी. दोनों की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई.
बता दें कि रंगारेड्डी जिले के चेवेल्ला थाना क्षेत्र के खानपुर गेट के पास एक टीजीएसआरटीसी बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना उस समय हुई जब 72 लोगों को लेकर बस विकाराबाद जिले के तंदूर से हैदराबाद आ रही थी. बजरी से भरी लॉरी और बस के बीच टक्कर हो गई, जिससे कई लोग बजरी के नीचे दब गए. सबसे अधिक मौतें ड्राइवर साइड में बैठे लोगों की हुई हैं.
संबंधित खबरें
'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
45 mins agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
1 hr ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 hr agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
4 hrs agoLIVE: उधमपुर में हादसे का शिकार हुई बस, 10 घायल, कोई हताहत नहीं
4 hrs agoरांका और दास की बढ़ीं मुश्किलें, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
4 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
14 hrs ago'ज्ञानेश इस्तीफा दें, EC और उसके IT ढांचे में...' कांग्रेस ने फिर उठाई मांग
15 hrs agoदिल्ली में राष्ट्रपति ने किया रावण दहन, PM बोले- 'भारत का कोना-कोना राममय'
16 hrs ago'दिवाली तक कोई प्रोटेस्ट नहीं.....', CJP कार्यकर्ताओं को दीपके का संदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines