Winter Care Tips: ठंड आने से पहले ही फटने लगे होंठ और एड़ियां? अभी से शुरू कर दें ये काम

क्या सर्दियां आते ही आपकी भी होंठ और एड़ियां फटने लगती है? आइए आपको ऐसे टिप्स दें, जिसे अपनाने से आपके होंठ और एड़िया सर्दियों में भी ग्लोइंग रह सकेंगी.

Winter Care Tips
1 / 7
सर्दियों से पहले ही होंठ और एड़ियां क्यों हो रहे हैं ड्राई? आज से अपनाएं ये टिप्स (Image: AI)

सर्दियों का मौसम करीब है, जिसमें अक्सर लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन्हीं में एक है, होंठ और एड़ियों का फटना, जो न सिर्फ लुक खराब करते हैं, बल्कि दर्द देने का भी काम करते हैं. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अभी से अपनाकर आप सर्दी के सीजन में होंठ और एड़ियों के फटने की समस्या से बच सकते हैं.  

विज्ञापन

सर्दी में क्यों होंठ और एड़ियां फटने लगती है?

सर्दी में क्यों होंठ और एड़ियां फटने लगती है?2 / 7

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि सर्दियों के सीजन में आखिर इस तरह की समस्या पैदा क्यों होती है? सामान्य जानकारी के अनुसार, सर्दी के मौसम में ठंडी और शुष्क हवाएं वातावरण की नमी को सोख लेती है, जिसका असर होंठ और एड़ियों पर भी पड़ता है. इसके से साथ ही, घर के अंदर की गर्मी और बाहर की ठंड दोनों मिलकर त्वचा की नमी को और सोख लेती है, जिससे होंठ व एड़िया फटने लगती हैं.

विज्ञापन

रोजाना लगाएं लिप बाम

रोजाना लगाएं लिप बाम3 / 7

होंठों पर मौसम के बदलने का असर अक्सर जल्दी दिखाई देता है, क्योंकि शरीर के इस हिस्से की स्किन काफी पतली और सॉफ्ट होती है. सर्दियों में इसे फटने से बचाने के लिए बेहतर रहेगा कि आप मॉइश्चराइजिंग लिप बाम का इस्तेमाल करें. रात सोने से पहले और दिन में किसी भी एक टाइम लगाएं.

होंठों पर स्क्रब का न करें इस्तेमाल

होंठों पर स्क्रब का न करें इस्तेमाल4 / 7

होठों की त्वचा को बनाएं सॉफ्ट और गुलाबी बनाए रखने के लिए इसकी सही केयर करें. अक्सर लोग डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन रोजाना होंठो को रगड़ना स्किन पर असर डाल सकता है.

विज्ञापन

एड़ियों को फटने से कैसे बचाएं?

एड़ियों को फटने से कैसे बचाएं?5 / 7

सर्दियों में एड़ियों का फटना बहुत आम समस्या है, लेकिन ज्यादा फटने के कारण चलना भी मुश्किल हो जाता है. इसका एक बड़ा कारण गर्म पानी का इस्तेमाल है. ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा पानी एड़ियों को ड्राई कर सकती है, जिससे फटने की समस्या काफी बढ़ सकती है.

एड़ियों के लिए गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

एड़ियों के लिए गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल6 / 7

एड़ियों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए बेहतर रहेगा की आप गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने के बाद थपथपाकर एड़ियों को सुखाएं और थोड़ी देर बाद मॉइश्चराइजर लगा लें. इससे एड़ियों पर नमी बनी रहेगी और फटने की समस्या कम होगी.

विज्ञापन

मोटे डेड स्किन को कैसे ठीक करें?

मोटे डेड स्किन को कैसे ठीक करें?7 / 7

अगर आपकी एड़ियों के निचले हिस्से में मोटी ओर हार्ड स्किन जम हो गई और व फटने लग गई है, तो उसे नोचने की कोशिश न करें. अक्सर लोग उसे नोचने लगते हैं, जिससे जख्म बन जाता है और चलने में भी मुश्किल होने लगती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप इसे आप धीरे-धीरे साफ करें और उसकी केयर करें, वह खुद सॉफ्ट हो कर हट जाएगा. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: सर्दियों में चेहरा रहेगा साफ और ग्लोइंग, सुबह से रात तक बस फॉलो करें ये आसान Skin Care Routine अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन