'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले अभिजीत दीपके

Cockroach Effigy During Dussehra: दशहरा उत्सव के दौरान दिल्ली में कॉकरोच का पुतले ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिसको लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इसको लेकर मजेदार रिएक्शन दिया है.

Abhijeet Dipke cockroach effigy PTI 2

अभिजीत दीपके कॉकरोच के पुतले को लेकर दिया बयान (Photo-PTI)

Abhijeet Dipke On Cockroach Effigy: दिल्ली में दशहरा उत्सव के दौरान 30 फुट के कॉकरोच का पुतला जलाया गया. इस पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपना रिएक्शन दिया है. दीपके ने इसे अपने ‘प्रेशर ग्रुप’ से जोड़कर देखा, जबकि आयोजकों का कहना है कि इसका मकसद साफ-सफाई और पब्लिक हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाना था.

विज्ञापन

आयोजकों का राजनीतिक मकसद से इनकार

पीतमपुरा में ‘श्री केशव रामलीला समिति’ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ गत्ते से बना एक विशाल कॉकरोच भी रखा गया था. बाद में नेताजी सुभाष प्लेस के डीडीए ग्राउंड में इन पुतलों को जला दिया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस पुतले का वीडियो देखकर अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘फ्री पब्लिसिटी के लिए शुक्रिया.’

विज्ञापन

सीजेपी की लीगल हेड, रत्ना सिंह ने भी इस घटना पर कमेंट करते हुए इसे एक ‘तमाशा’ करार दिया. उन्होंने दावा किया कि ये प्रदर्शन सत्ताधारी पार्टी की उस चिंता को दिखाता है, जो उनके ग्रुप की बढ़ती सक्रियता को लेकर है.

हालांकि, समिति के अध्यक्ष और मॉडल टाउन से BJP विधायक अशोक गोयल देवराहा ने इन दावों को खारिज कर दिया कि ये पुतला किसी राजनीतिक संगठन को निशाना बनाने के लिए था. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद गंदगी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे एलर्जी और अस्थमा की तरफ लोगों का ध्यान खींचना था.

विज्ञापन

इस उत्सव में कई राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें BJP के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष कपिल खन्ना शामिल थे.

CJP के नेता अभी भी हिरासत में हैं

ये घटना ऐसे समय में हुई है जब इस सीजेपी का आंदोलन लगातार चर्चा में है. विरोध प्रदर्शनों के दौरान दीपके को हिरासत में लिया गया था, जबकि CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ‘पीस बॉन्ड’ के कथित उल्लंघन के आरोप में 13 अक्टूबर से जेल में हैं. सोमवार को उनकी 5 दिन की न्यायिक हिरासत को 2 दिन और बढ़ा दिया गया. एक वीडियो संदेश में, दीपके ने वॉलंटियर्स और उनके परिवारों को हो रही परेशानियों का जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समर्थकों के साथ मारपीट की गई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया. उन्होंने सीजेपी के सदस्यों से अपील की कि वो त्योहारों के करीब आने पर आंदोलन से कुछ वक्त का ब्रेक लें और अपने परिवारों के साथ वक्त बिताएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ