Telangana Election 2023: भावुक हुईं सोनिया गांधी, लोगों से की अपील- मेहनत को साकार करें, बदलाव के लिए वोट डालें

Telangana Assembly Election 2023: सोनिया गांधी ने कहा कि आपने मुझे सोनिया अम्मा कहकर अपार श्रद्धा और सम्मान दिया है। मुझे मां समान माना, इस प्रेम और आदर के लिए मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी।

Telangana Assembly Election 2023, Election News, Sonia Gandhi, Congress, Telangana News, Video Message, Voting
विज्ञापन

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम यानी मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस बीच सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तेलंगाना की जनता के लिए संदेश भेजा है। इस दौरान अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने तेलंगाना के लोगों से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन

दोराला तेलंगाना को प्रजाला तेलंगाना में बदलना है

अपने वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि तेलंगाना की मेरी बहनों और प्यारे भाइयों नमस्कारम। मैं आप सबके बीच नहीं आ पाई लेकिन, मैं आप सबके दिल के बेहद करीब हूं। आज मैं आपसे कुछ कहना चाहती हूं। तेलंगाना मां के शहीद बेटों का सपना पूरा होते देखना चाहती हूं। मेरी दिल से इच्छा है कि दोराला तेलंगाना को हम सब प्रजाला तेलंगाना में बदल दें। हम आपके सपनों को साकार करें और आपको एक सच्ची और ईमानदार सरकार दें।

अम्मा कहकर अपार सम्मान दिया

इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि आपने मुझे सोनिया अम्मा कहकर अपार श्रद्धा और सम्मान दिया है। मुझे मां समान माना, इस प्रेम और आदर के लिए मैं आपकी सदा आभारी रहूंगी और आपके प्रति हमेशा के लिए समर्पित रहूंगी। सोनिया गांधी ने तेलंगाना की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि बहनों, माताओं, बेटों-बेटियों और भाइयों आपसे मेरी गुजारिश है कि इस बार अपनी पूरी शक्ति बदलाव लाने के लिए इस्तेमाल करें। कांग्रेस के लिए वोट करें।

विज्ञापन

News24 Whatsapp Channel

वहीं, आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार सार्वजनिक बैठकें और जनसभाएं कर रहे हैं। इससे पहले, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को भी तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए आना था लेकिन, उनके स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उनका कार्यक्रम बदल दिया गया। वहीं, कांग्रेस ने कई गारंटियों के वादे के साथ दक्षिणी राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए प्रचार आज शाम से समाप्त हो जाएगा। वहीं, 3 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ