NDA ने आगामी 234 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु में सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. सीट बंटवारे के मुताबिक, गठबंधन का नेतृत्व करने वाली ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटें मिली हैं, वहीं, पट्टाली मक्कल काची (PMK) 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
यह ऐलान AIADMK के जनरल सेक्रेट्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने चेन्नई में पार्टी हेडक्वार्टर में एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरण भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : सज चुकी है 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की रणभूमि, असम में कौन सा फैक्टर तय करेगा जीत-हार?
वहीं , पुथिया नीधि काची के फाउंडर एसी शनमुगम ने कहा कि उन्होंने पीयूष गोयल को भाजपा के चुनाव चिह्न के तहत चुनाव लड़ने की इच्छा के बारे में जानकारी दे दी है.
शनमुगम ने कहा, '2014 में, तत्कालीन उम्मीदवार पीएम मोदी के साथ, हमने कमल के प्रतीक के तहत चुनाव लड़ा और मुझे वेल्लोर में 3.25 लाख वोट मिले। मैंने अन्नाद्रमुक के तहत वेल्लोर से चुनाव लड़ा और 4.70 लाख वोट मिले… मैंने पहले ही पीयूष गोयल को सूचित कर दिया था कि हम कमल के प्रतीक के तहत चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और 9 सीटों की सूची दी है, जिनमें से 4-3 की मांग की है.'
यह भी पढ़ें : ‘BJP की B-टीम है कांग्रेस…’, राहुल गांधी के आरोपों का CM विजयन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
बता दें, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जिसकी गिनती 4 मई को होगी. 234 सदस्यीय राज्य विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है.
NDA ने आगामी 234 सदस्यीय विधानसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु में सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. सीट बंटवारे के मुताबिक, गठबंधन का नेतृत्व करने वाली ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटें मिली हैं, वहीं, पट्टाली मक्कल काची (PMK) 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
यह ऐलान AIADMK के जनरल सेक्रेट्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने चेन्नई में पार्टी हेडक्वार्टर में एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास और एएमएमके महासचिव टीटीवी दिनाकरण भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : सज चुकी है 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की रणभूमि, असम में कौन सा फैक्टर तय करेगा जीत-हार?
वहीं , पुथिया नीधि काची के फाउंडर एसी शनमुगम ने कहा कि उन्होंने पीयूष गोयल को भाजपा के चुनाव चिह्न के तहत चुनाव लड़ने की इच्छा के बारे में जानकारी दे दी है.
शनमुगम ने कहा, ‘2014 में, तत्कालीन उम्मीदवार पीएम मोदी के साथ, हमने कमल के प्रतीक के तहत चुनाव लड़ा और मुझे वेल्लोर में 3.25 लाख वोट मिले। मैंने अन्नाद्रमुक के तहत वेल्लोर से चुनाव लड़ा और 4.70 लाख वोट मिले… मैंने पहले ही पीयूष गोयल को सूचित कर दिया था कि हम कमल के प्रतीक के तहत चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और 9 सीटों की सूची दी है, जिनमें से 4-3 की मांग की है.’