'BJP की B-टीम है कांग्रेस…’, राहुल गांधी के आरोपों का CM विजयन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की बी-टीम है और राहुल गांधी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं.

Kerala CM on Rahul Gandhi

Credit: Social Media

केरल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब बीजेपी की ‘बी-टीम’ की तरह काम कर रही है. इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री विजयन ने राहुल गांधी के हालिया आरोपों का जवाब दिया. दरअसल, राहुल गांधी ने दावा किया था कि देश में केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष के कई नेताओं को निशाना बना रही हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही. इसी पर पलटवार करते हुए सीएम विजयन ने कहा कि कांग्रेस का रुख ही बीजेपी को फायदा पहुंचा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर केरल CM का पलटवार

विजयन ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग समुदायों के समर्थन के लिए ऐसी राजनीति कर रही है, जो समाज को बांटने का काम करती है. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी और गठबंधन (LDF) किसी भी तरह की सांप्रदायिक राजनीति का समर्थन नहीं करता. दरअसल, केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF), यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर, राहुल गांधी लगातार केरल में UDF के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि UDF केरल की जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करता है और राज्य में बदलाव लाने के लिए तैयार है.

राहुल गांधी की राजनीति पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री विजयन ने अपने बयान में राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बार-बार वही गलतियां दोहरा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की रणनीति बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से मजबूत कर रही है. चुनाव से पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप से साफ है कि केरल में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है. आने वाले दिनों में नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज होने की संभावना है, जिसका सीधा असर चुनावी माहौल पर पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ