अखिलेश यादव ने बदला PDA का 'गेम प्लान', UP चुनाव से पहले 'आधी आबादी' पर बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सबसे सफल चुनावी फॉर्मूले PDA के मतलब को बदल दिया है. अखिलेश ने स्पष्ट कर दिया है कि PDA में ‘A’ का अर्थ अब केवल ‘अल्पसंख्यक’ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ‘आधी आबादी’ और ‘अगड़े’ भी शामिल हैं.

AKHILESH YADAV.jpg

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने प्रसिद्ध PDA फॉर्मूले में बड़ा बदलाव किया है. पहले PDA का मतलब पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक था, लेकिन अब उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें शामिल ‘A’ का मतलब है ‘आधी आबादी’ यानी महिलाएं. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अग्रणी महिलाओं के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि आधी आबादी की पूरी आजादी व उनकी हिफाजत के साथ-साथ उनके हक-अधिकार, सशक्तीकरण व सबलीकरण के लिए हम सब सदैव कटिबद्ध-प्रतिबद्ध रहे हैं और रहेंगे.”

विज्ञापन

महिलाओं की बढ़ाएंगे ताकत

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि परिवार, समाज और देश को मजबूत करने वाली महिलाओं को सम्मान मिलने से उनका मान और मनोबल दोनों बढ़ता है. इसी क्रम में सपा ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ लाएगी, जिसके तहत हर बच्ची, युवती, नारी और महिला को सामाजिक-आर्थिक रूप से समान सम्मान दिया जाएगा. उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने और समृद्ध बनाने पर फोकस रहेगा. समाजवादी पेंशन को फिर से लागू कर महिलाओं की ताकत बढ़ाई जाएगी. इससे यूपी की संपूर्ण उन्नति का संकल्प पूरा होगा.

विज्ञापन

‘नारी समृद्धि सम्मान योजना’ शुरू होगी

अखिलेश यादव ने यह भी घोषणा की कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनी तो ‘नारी समृद्धि सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी. इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल 40,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने मानसिकता पर जोर देते हुए कहा “फसल बदलनी है तो बीज बदलने होंगे. स्त्री के प्रति मूलभूत मानसिक बीज बदलेंगे तभी उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा.” सपा द्वारा आयोजित ‘मालती देवी-मूर्ति देवी महिला सम्मान समारोह’ का जिक्र करते हुए उन्होंने उन महिलाओं को प्रोत्साहित करने की बात कही, जिनकी प्रतिभा, हिम्मत और प्रयासों से नारी सशक्तिकरण का रूप उभर रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ