---विज्ञापन---

देश angle-right

तहव्वुर राणा को किस शानो शौकत से लाए भारत, पढ़ें बिजनेस जेट का सीक्रेट सफर कैसा?

तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत में NSG और NIA की टीमें और कई अधिकारी भी शामिल थे। इसको अमेरिकी स्काई मार्शल से भी सुरक्षा मिली। जानिए अमेरिका से भारत पहुंचने के बीच क्या-क्या हुआ।

---विज्ञापन---

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा को गुरुवार को भारत लाया गया। इस दौरान राणा की अमेरिका से एक गुप्त रूप से चार्टर्ड बिजनेस जेट पर नई दिल्ली लैंडिंग हुई। तहव्वुर राणा को किस रास्ते से लाया जाएगा, इसको लेकर बहुत पहले से संभावित जानकारियां सामने आ रही थीं। भारत प्रत्यर्पण अभियान को अमेरिका से नई दिल्ली एक सुपर मिड-साइज बिजनेस जेट से पूरा किया गया। इस दौरान यह विमान रोमानिया में 11 घंटे रुका। जानिए अमेरिका से भारत तक के सफर में कितनी जगह ठहराव हुआ और भारत में कब लैंडिंग हुई?

रोमानिया में 11 घंटे रुका विमान

तहव्वुर राणा को लेकर आने वाला विमान जेट ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 2.15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11.45 बजे) मियामी, फ्लोरिडा से उड़ान भरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह उसी दिन स्थानीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) बुखारेस्ट, रोमानिया पहुंचा। इसके बाद फाइनल उड़ान से पहले यह विमान रोमानियाई राजधानी में लगभग 11 घंटे तक रुका। वहीं, विमान गुरुवार को समयानुसार, 6.15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8.45 बजे) गल्फस्ट्रीम बुखारेस्ट से निकला। इसके बाद यह सीधा शाम करीब 7 बजे यह दिल्ली पहुंचा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान क्यों चिंतित? सामने आया पहला रिएक्शन

---विज्ञापन---

भारत पहुंचते ही हुआ गिरफ्तार

इस पूरे अभियान के लिए गल्फस्ट्रीम G550 का इस्तेमाल किया गया। यह एक सुपर मिड-साइज, अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज बिजनेस जेट है, जो अपने शानदार इंटीरियर और हाई सिक्योरिटी के लिए जाना जाता है। इस काम के लिए विमान को वियना स्थित चार्टर सेवा से किराए पर लिया गया था। राणा के दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, राणा को लॉस एंजिल्स, अमेरिका से एक खास विमान में NSG और NIA की टीमें लेकर आईं। एयरपोर्ट पर NIA की जांच टीम ने सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया।

ये भी पढ़ें: 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा कैसे भारत लाना हुआ आसान? ऐसे मिली प्रत्यर्पण में कामयाबी

First published on: Apr 11, 2025 07:24 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola