News24 Summit 2026: पिछले 4 वर्षों में सरकार ने शिक्षा बजट किया कई गुना, शिक्षकों पर किया निवेश: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के हरजोत सिंह बैंस, शिक्षा मंत्री ने न्यूज 24 से खास बातचीत की. उन्होंने सीनियर एंकर गरिमा सिंह से राज्य के शिक्षा मॉडल पर विस्तार से चर्चा की.

Punjab Education Minister Harjot Singh Bains

Credit: News24

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बात की. उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार गरिमा सिंह से खास बातचीत करते हुए पंजाब के शिक्षा मॉडल पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूलों में सभी व्यवस्थाएं दी जा रही हैं. हरजोत सिंह ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने शिक्षा बजट कई गुना किया है और शिक्षकों पर भी निवेश किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब टॉप पर है- शिक्षा मंत्री

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य शिक्षा में पंजाब टॉप पर है. उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के लिए पंजाब सरकार ने शिक्षकों को अलग-अलग जगह पर भेजा है. मान सरकार ने टीचर्स को फिनलैंड, IIM अहमदाबाद जैसी जगह पर भेजा. हरजोत सिंह से जब ये पूछा गया कि क्या भगवंत मान सरकार फिर से बनी तो मंत्रियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ऐसा कहते हैं तो जरूर वो भी ये दावा कर सकते हैं. हरजोत सिंह ने आगे कहा कि अब गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भी डिजिटल क्लासरूम, मॉडर्न लैब और बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पढ़ाई कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि आज पंजाब के सरकारी स्कूल निजी नामी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

‘शिक्षा के चार्ट में सबसे आगे पंजाब’

शिक्षा मंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट भी इस बात की गवाह है कि पंजाब आज शिक्षा के चार्ट में सबसे आगे चल रहा है. उन्होंने कहा कि मान सरकार का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि पंजाब के हर बच्चे का भविष्य संवारना है और इस दिशा में काम लगातार जारी रहेगा. न्यूज 24 की वरिष्ठ एंकर गरिमा सिंह के सवालों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार का सबसे बड़ा फोकस राज्य के बच्चों को मुफ्त और बेहतरीन शिक्षा देना है. उन्होंने गर्व से कहा कि ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की शुरुआत के बाद से पंजाब के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ