तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर क्यों घबराया पाकिस्तान? सामने आया पहला रिएक्शन

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर पाकिस्तान चिंतित है क्योंकि उसे डर है कि राणा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा रहा है। ऐसे में उसको पोल खुलने का डर है। राणा को लेकर पाकिस्तान ने बयान भी जारी किया है।

Tahawwur Rana extradition Pakistan reaction

Tahawwur Rana Extradition

मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर कल पूरे दिन गहमागहमी का दौर रहा। प्रत्यर्पण के बाद एनआईए ने उसे हिरासत में लिया। देर रात पटियाला हाऊस कोर्ट ने राणा को 18 दिन की एनआईए की रिमांड पर भेज दिया। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान की सरकार की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि राणा मुंबई हमलों की साजिश में पाकिस्तान की भूमिका की जांच करेगा।

विज्ञापन

तहव्वुर राणा को लेकर ना चाहते हुए भी देर रात पाकिस्तान से भी पहला बयान सामने आया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक वीडियो मैसेज जरिए कहा कि उसने पिछले दो दशकों से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है। उसकी कनाडाई राष्ट्रीयता बहुत स्पष्ट है। पाकिस्तान राणा के प्रत्यर्पण से इस कदर घबराया है कि वो खुद को राणा से अलग करने में जुट गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को पोल खुलने का डर

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पाकिस्तान राणा के प्रत्यर्पण पर इतना घबराया हुआ क्यों है? इसकी पहला कारण तहव्वुर राणा का पाकिस्तान से रिश्ता है। उसके पास भले ही कनाडा की नागरिकता हो, लेकिन वह जन्मा तो पाकिस्तान में ही है। राणा पाकिस्तानी सेना में डॉक्टर रहा है। इसके साथ ही वह आईएसआई के संपर्क में भी रहा है। ऐसे में उसे अब डर है कि तहव्वुर राणा 26/11 मामले में पाकिस्तान को दुनिया के सामने जगजाहिर कर देगा। क्योंकि वह इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता है।

विज्ञापन

ग्रे लिस्ट से बाहर आया था पाकिस्तान

राणा को दुनिया को बता देगा कि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई मिलकर भारत में आतंक फैलाने का काम करते हैं। बता दें कि पाकिस्तान तीन साल पहले ही ग्रे लिस्ट से बाहर आया है। ग्रे लिस्ट में होने के कारण विदेशी एजेंसियां और अन्य देश उन्हें आर्थिेक मदद नहीं दे रहे थे। ऐसे में अब जब उसके हालात ठीक होने लगे उससे पहले ही राणा ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ