लोकसभा में पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस लेने पर पक्ष-विपक्ष के बीच सहमति बन गई है. दोनों पक्षों के बीच बनी इस सहमति के बाद मंगलवार को सदन में प्रस्ताव लाकर विपक्षी सांसदों का निलंबन खत्म किया जाएगा.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सोमवार को सभी दलों के नेताओं संग हुई बैठक में इस मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष में चल रही तनातनी का हल निकालने के लिए निलंबन खत्म करने पर यह सहमति बनी.
आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस लेने पर सहमति
गौरतलब है कि बजट सत्र के पहले चरण में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को नहीं बोलने देने के खिलाफ वेल में आकर भारी विरोध प्रदर्शन करने के कारण सात कांग्रेस सांसदों सहित आठ विपक्षी सदस्यों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था. विपक्षी इंडिया गठबंधन सांसदों के निलंबन को सदन में विपक्ष की आवाज बंद करने का प्रयास बताते हुए इसका लगातार विरोध कर रहे थे.
बता दें कि विपक्षी सांसदों से सदन में प्लैकार्ड लेकर न आने का अनुरोध किया गया. ओम बिरला के इस अनुरोध को विपक्षी सांसदों ने स्वीकार कर लिया है. इस दौरान स्पीकर की सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक हुई.
संसद में निलंबित हुए सांसदों का निलंबन जल्द वापस लिया जाएगा. आज स्पीकर ने जो ऑल पार्टी मीटिंग की थी. जिसमें इस पर सहमति बनी है.
कल यानी मंगलवार को सांसदों का निलंबन वापस लेने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जाएगा.
बैठक में सांसदों के आचरण पर हुई चर्चा
स्पीकर ने जोर देकर कहा कि कोई भी गलत मिसाल एक सामान्य नियम नहीं बननी चाहिए. इस दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि विरोध प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सदन के ‘वेल’ (सदन के बीच का खाली स्थान) को पार करके दूसरी तरफ नहीं जाना चाहिए. कागज़ फाड़ना और उन्हें फेंकने की भी अनुमति नहीं होनी चाहिए.
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
4 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
26 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines