Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कर्नाटक हिजाब बैन पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, हाईकोर्ट के फैसले को दी गई है चुनौती

प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को फैसला सुनाएगा। इस मामले पर सुबह 10.30 बजे फैसला आने की उम्मीद है। जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट में हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के […]

Author
Edited By : Pushpendra Sharma Updated: Oct 13, 2022 13:11
supreme court
supreme court

प्रभाकर मिश्रा, नई दिल्ली: कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को फैसला सुनाएगा। इस मामले पर सुबह 10.30 बजे फैसला आने की उम्मीद है। जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ अपना फैसला सुनाएगी। सुप्रीम कोर्ट में हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है।

अभी पढ़ें Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 36वां दिन, राहुल गांधी ने बोमागोंडानाहल्ली से शुरू किया पैदल मार्च

---विज्ञापन---

22 सितंबर को फैसला रखा था सुरक्षित

कोर्ट ने 22 सितंबर को इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की बेंच ने 10 दिन तक मामले की सुनवाई की थी। कोर्ट ने हिजाब समर्थक याचिकाकर्ताओं के अलावा कर्नाटक सरकार और कॉलेज शिक्षकों की भी दलीलें सुनीं थीं। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम छात्राओं ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दरअसल हाईकोर्ट ने स्कूलों मे हिजाब पर रोक को सही ठहराया था।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2022 11:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.