LPG की कालाबाजारी पर रोक के लिए बदले बुकिंग रूल्स! जानिए- अब कितने दिनों में मिलेगा दूसरा सिलेंडर

सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए औद्योगिक इस्तेमाल वाली LNG को जरूरत पड़ने पर घरेलू इस्तेमाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

LPG
विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी का असर भारत के रसोई घरों तक न पहुंचे, इसके लिए केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकार सूत्रों के मुताबिक, एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है.

अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. देखा गया था कि जो लोग पहले 55 दिनों में सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने घबराहट में 15 दिनों में ही बुकिंग शुरू कर दी थी.

विज्ञापन

क्या बढ़ेंगे गैस के दाम?

सूत्रों ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LNG की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. सप्लाई चेन को सुचारु बनाए रखने के लिए औद्योगिक इस्तेमाल वाली LNG को जरूरत पड़ने पर घरेलू इस्तेमाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए किसी तरह का कटौती करने की योजना नहीं है.

पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ेगा असर?

सूत्रों ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल इजाफे की कोई योजना नहीं है. साथ ही कहा कि जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं चली जातीं, तब तक घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर रहेंगी.

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है. भारत के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सरकार को उम्मीद है कि कच्चा तेल $100 प्रति बैरल के आसपास ही बना रहेगा. देश के किसी भी पंप पर पेट्रोल-डीजल की किल्लत जैसी कोई समस्या नहीं है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ