Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आगामी त्यौहारों को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आगामी त्यौहारों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई गई. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के सीनियर अधिकारी भी समीक्षा बैठक से जुड़ें.
मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और सभी मंडलायुक्त, डीएम, पुलिस कमिश्नर, SSP, IG , जुड़े.
मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी राजीव कृष्ण एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश पहुंचे. सभी एडीजी जोन भी वीसी में जुड़े. नगर निगम, बिजली विभाग सहित तमाम विभागों के प्रमुख सचिव भी वीसी में शामिलल हुए. ईद और नवरात्रि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम तैयारियां को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया.