दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बढ़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की हुई मौत

राजस्थान के भिवाड़ी के सीमावर्ती हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है. कापड़ियावास स्थित सिगनेचर ग्लोबल बिल्डर सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई के दौरान कई श्रमिक मिट्टी में दब गए. इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो गई.

delhi jaipur highway

राजस्थान के भिवाड़ी के सीमावर्ती हरियाणा क्षेत्र में दिल्ली जयपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है. कापड़ियावास स्थित सिगनेचर ग्लोबल बिल्डर सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई के दौरान कई श्रमिक मिट्टी में दब गए. इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो गई.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली जयपुर हाईवे पर होटल राव के सामने स्थित निर्माणाधीन सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी में मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और वहां काम कर रहे कई श्रमिक उसके नीचे दब गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस हादसे में अब तक 7 श्रमिकों के शव बरामद किए जा चुके हैं. सभी शवों को भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

बताया जा रहा है कि अभी भी मिट्टी के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है. इसी कारण मौके पर लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन और बचाव दल के लोग मिट्टी हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है.

विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में वहां काम करने वाले श्रमिकों के परिजन भी पहुंचने लगे. परिजन अपने परिजनों की जानकारी लेने के लिए मौके पर जुटे हुए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ