Sri Sri Ravi Shankar: आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के चॉपर की तमिलनाडु के इरोड में इमरजेंसी लैंडिंग

Sri Sri Ravi Shankar
विज्ञापन

Sri Sri Ravi Shankar: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के चॉपर की तमिलनाडु के इरोड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि श्री श्री रविशंकर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर को खराब मौसम की वजह से तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम में बुधवार को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर के साथ थे चार अन्य लोग

रिपोर्टों के अनुसार, श्री श्री रविशंकर चार अन्य लोगों के साथ एक निजी हेलिकॉप्टर से बेंगलुरु से तिरुपुर जा रहे थे। अत्यधिक कोहरे और खराब मौसम के कारण आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करनी पड़ी। करीब 11:30 बजे, 50 मिनट के इंतजार के बाद आसमान काफी साफ हो गया जिसके बाद हेलीकॉप्टर दोबारा उड़ान भरी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ