Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

महिला के कान से आ रही थी अजीब सी आवाज, डॉक्टर के पास पहुंची तो मिली डराने वाली चीज

Spider found inside womans ear in Taiwan: हैरान करने वाली बात यह भी थी कि मकड़ी कान के अंदर होने का बावजूद भी महिला को दर्द नहीं हो रहा था।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Oct 28, 2023 12:11
फोटो-वायरल वीडियो

Spider found inside womans ear in Taiwan: ताइवान में एक महिला के कान से अजीब सी आवाजें आ रही थीं। इस वजह से 64 साल की बुजुर्ग महिला और उसके घर वाले काफी घबरा गए थे। 4 दिन बीत जाने के बाद भी जब आवाजें आनी बंद नहीं हुईं तो वह डॉक्टर के पास गई। डॉक्टर ने उसे देखने के बाद जो बताया वह हैरान करने वाला है। यहां पता चला कि महिला के कान में एक जिंदा मकड़ी है। मकड़ी ने उसके कान में अपना जाल भी बना लिया था। इसके बाद डॉक्टरों ने एक ट्यूब की मदद से मकड़ी को बाहर निकाला।

इस वजह से नहीं हो रहा था दर्द

---विज्ञापन---

इस दौरान महिला के कान को कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद उसे राहत मिली। हैरान करने वाली बात यह भी थी कि मकड़ी कान के अंदर होने का बावजूद भी महिला को दर्द नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने इसकी वजह मकड़ी का बहुत छोटा होना बताया है। डॉक्टरों के मुताबिक मकड़ी का आकार सिर्फ 2-3 मिलीमीटर था, जिस वजह से उसके कान में दर्द नहीं हुआ। डॉक्टरों का कहना है कि जब भी कान में कोई परेशानी हो या अजीब सा अनुभव हो को डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

ये भी पढ़ें-Rajasthan Assembly Election 2023:आप पार्टी ने जारी की दूसरी सूची, लिस्ट में 23 प्रत्याशियों के नाम

---विज्ञापन---

सामने आई इसकी वीडियो क्लिप

कान बहुत ही ज्यादा संवेदनशील अंग है और छोटी सी चीज भी इसमें चली जाए तो काफी परेशानी होती है। महिला के कान में मकड़ी का वीडियो क्लिप भी सामने आया है, जिसे देखने वाले चौंक गए। 14 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप को लाखों लोगों ने देखा। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे। महिला को भी इस बात का पता नहीं था कि यह मकड़ी कब और कैसे कान के अंदर चली गई। वहीं कुछ का कहना है कि मकड़ी अपनी सुरक्षा की वजह से कान के अंदर चली गई होगी।

ये भी पढ़ें-6 साल की बेटी की बात सुनकर कोर्ट ने पिता को सुनाई उम्रकैद की सजा, दो साल पहले मां की हुई थी हत्या

 

First published on: Oct 28, 2023 12:09 PM

संबंधित खबरें