Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

मैसूर पहुंची सोनिया गांधी, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में पार्टी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए सोमवार दोपहर ऐतिहासिक शहर मैसूर पहुंचीं। वह आगामी छह अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होकर अपने बेटे राहुल गांधी के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Oct 4, 2022 13:56

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में पार्टी की चल रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए सोमवार दोपहर ऐतिहासिक शहर मैसूर पहुंचीं। वह आगामी छह अक्टूबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होकर अपने बेटे राहुल गांधी के साथ सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी।

अभी पढ़ें पूर्व राष्ट्रपति वेंकैया नायडू का सम्पूर्ण जीवन समाज के कल्याण में समर्पित रहा

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि दशहरे के कारण चार और पांच अक्टूबर को यात्रा को विश्राम दिया जाएगा और फिर छह अक्टूबर की सुबह यात्रा फिर से प्रारंभ होगी। कांग्रेस की यात्रा मंगलवार और बुधवार को दो दिन का ब्रेक लेगी। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की अपनी लगभग पांच महीने की यात्रा के 26वें दिन में प्रवेश कर गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी 3,570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। इन दिनों यात्रा कर्नाटक में है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें   देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 03, 2022 07:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.