Karnataka Government: कर्नाटक सरकार में बीते कुछ दिनों से मचे उथल-पुथल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य की लीडरशिप में संभावित बदलाव की अटकलों के बीच ऐसा दावा किया जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक विधायक शुक्रवार को कांग्रेस की टॉप नेताओं से मिलने नई दिल्ली पहुंचे. हालांकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी अफवाहों को खारिज करते हुए इन खबरों को ‘बेकार की बहस’ बताया.
मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही बहस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों से सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित तौर पर मुख्यमंत्री पद को लेकर ‘रेटेशनल फॉर्मूले’ पर अटकलों का बाजार गर्म है. कर्नाटक में सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए अपने ढाई साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच उस ‘समझौते’ की चर्चा हुई, जिसमें दोनों ढाई-ढाई साल के लिए राजी हुए थे. हालांकि पार्टी द्वारा ऐसे किसी समझौते की पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: भारत का एक और ‘टाइगर’, जिसने पाकिस्तान में आतंकियों के साथ खाई बिरयानी, फिर ऐसे खत्म की हिजबुल मुजाहिदीन की ‘कहानी’
पार्टी नेताओं को लेना होगा फैसला
गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मीडिया में चल रही खबरें बिना मतलब की बहस है. उन्होंने कहा, ‘जब यह कहा गया कि ढाई साल बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है, तभी मुख्यमंत्री बदलने का मुद्दा सामने आया. पार्टी नेताओं को मंत्रिमंडल फेरबदल पर फैसला लेना होगा.’
‘मेरी सत्ता रहेगी सुरक्षित’
सिद्धारमैया ने आगे कहा कि वो ही मुख्यमंत्री रहेंगे और लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सीएम ने कहा, ‘मेरी सत्ता अभी और भविष्य में भी सुरक्षित है. लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जा रहे हैं…’. उन्होंने मीडिया पर ऐसी खबरें गढ़ने का आरोप लगाया. सीएम ने मीडिया कर्मियों से कहा, ‘यह आप (मीडिया) ही हैं जिन्होंने यह शब्द गढ़ा है. आपने ही यह ‘क्रांति’ गढ़ी है. असल में कोई ‘क्रांति’ या ‘भ्रांति’ नहीं है. हमें शासन करने के लिए पांच साल का कार्यकाल दिया गया हैं पांच साल बाद, चुनाव होंगे और हम एक बार फिर जीतेंगे.’
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
3 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
4 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
5 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
6 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
6 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
7 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines