---विज्ञापन---

देश angle-right

Shraddha Murder Case: कल जेल में आफताब के साथ होगा यह काम, सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया कदम

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में कल आरोपी आफताब पूनावाला का तिहाड़ जेल पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू होगा। एफएसएल की चार सदस्यीय टीम और जांच अधिकारी कल ‘नार्को टेस्ट के बाद के साक्षात्कार’ को लेगे। इसके लिए वह सभी जेल जाएंगे। Shraddha murder case | Four member team of FSL and Investigating officer will visit the […]

---विज्ञापन---

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड में कल आरोपी आफताब पूनावाला का तिहाड़ जेल पोस्ट नार्को टेस्ट इंटरव्यू होगा। एफएसएल की चार सदस्यीय टीम और जांच अधिकारी कल ‘नार्को टेस्ट के बाद के साक्षात्कार’ को लेगे। इसके लिए वह सभी जेल जाएंगे।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक आफताब को लाते-ले जाते हुए रास्ते में सुरक्षा के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हाल ही में एफएसएल लैब से वापस जेल जाते हुए आफताब पर दो लोगों ने तलवार व हमला किया था। उस समय तो पुलिसकर्मियों ने किसी तरह हवा में अपनी सरकारी पिस्टल लहरा हमलावरों को काबू किया था। लेकिन आगे पुलिए ऐसा कोई रिस्क नहीं लेना चाहती जिसमें आरोपी के जानमाल को नुकसान पहुंचे।

पॉलीग्राफ टेस्ट में यह कहा था

फिलहाल वह तिहाड़े जेल में बंद है। इससे पहले पॉलीग्राफ टेस्ट में कहा था कि श्रद्धा की हत्या के आरोप में उसे फांसी भी हो जाए तो उसे अफसोस नहीं होगा। आगे वह बोला था कि मरने के बाद जन्नत में जाने पर उसे हूर मिलेगी। श्रद्धा से रिश्ते के दौरान उसके 20 से अधिक हिंदू लड़कियों से संबंध रहे हैं।

---विज्ञापन---

35 टुकड़े किए थे

पुलिस के अनुसार आफताब का श्रद्धा की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर फेंकने का थोड़ा-सा भी अफसोस नहीं है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पालीग्राफ टेस्ट में उसने जो सच बताए वह बेहद चौंकाने वाले हैं। अब पुलिस नार्को टेस्ट के बाद इन तथ्यों की पुष्टि करेगी। आफताब ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था। फिर शरीर के अंगों को फेंकने के लिए उसे तीन सप्ताह तक 300 लीटर वाले फ्रिज में रखा था।

First published on: Dec 01, 2022 10:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola