इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर लगातार दूसरे दिन भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी गहराई 376 किलोमीटर थी. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, डीप-फोकस भूकंप था, लेकिन इससे किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. एक दिन पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप के पास बांदा सागर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था. वह भूकंप 143 किलोमीटर (89 मील) की गहराई पर आया था.
Today Breaking News in Hindi: आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 2 दिवसीय ब्रिक्स समिट शुरू हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुटेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान नजर आएंगे. वहीं आज चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. इधर तमिलनाडु के चेन्नई में स्टालिन और करुणानिधि के खिलाफ मुख्यमंत्री विजय के बयानों के विरोध में DMK प्रदेशस्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी.
उधर, TMC के दोनों गुट आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे. ऋतब्रत गुट की बैठक सुबह 11 बजे होगी, जबकि ममता गुट दोपहर 12 बजे मुलाकात करेगा. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत आज नागौर जिले के गोटन स्थित एलके सिंघानिया शिक्षा केंद्र के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे. आज के दिन 1897 में सारागढ़ी युद्ध में 21 सिख सैनिक शहीद हुए थे, इसलिए आज के दिन उनकी बहादुरी को याद करते हुए आज सारागढ़ी दिवस मनाया जाता है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…









