---विज्ञापन---

एग्जाम में पास होना है तो मेरे संग रात गुजारो, प्रोफेसर की डिमांड पर छात्राओं में खलबली

Sexual Harassment Case: विश्वभारती यूनिवर्सिटी की फारसी, उर्दू और इस्लामिक विभाग की तीन छात्राओं ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में गेस्ट प्रोफेसर पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है।

---विज्ञापन---

Sexual Harassment Case: कोलकाता की विश्वभारती यूनिवर्सिटी में तीन छात्राओं ने अपने प्रोफेसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि फ्रोफेसर गलत मंशा से उन्हें छूता है, ऐसा वह क्लास में कई बार कर चुका है। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब उसने एग्जाम में पास करवाने की एवज में शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड रख डाली। तंग आकर छात्राओं ने मामले में कॉलेज प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी है।

आरोपी अभी गेस्ट प्रोफेसर 

पुलिस के अनुसार छात्राओं के बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी प्रोफेसर ने सभी आरोपों को सिरे से नाकार दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अभी गेस्ट प्रोफेसर है। पुलिस ने इस मामले में तीन छात्राओं की लिखित शिकायत पर शारीरिक शोषण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि प्रोफेसर ने पहले सेमेस्टर के एग्जाम में पास कराने का झांसा दिया था, जिसकी एवज में वह शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था।

---विज्ञापन---

अश्लील मैसेज किए

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार पीड़ित छात्राएं यूनिवर्सिटी की फारसी, उर्दू और इस्लामिक स्टडी विभाग की हैं। अभी तक की जांच में पुलिस को छात्राओं ने प्रोफेसर द्वारा उन्हें व्हाट्सएप पर भेजे हुछ अश्लील मैसेज भी दिखाए हैं। पुलिस मामले में साइबर एक्सपर्ट से भी मदद ले रही है। छात्राओं को  मैसेज किस आईपी एड्रेस से भेजे गए यह पता लगाया जा रहा है।

छात्राएं यहां करें शिकायत 

छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर ने शारीरिक संबंध न बनाने की एवज में फेल कराने तक की धमकी दी थी। विश्व भारती यूनिवर्सिटी भी मामले में अपनी अलग से जांच कर रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार छात्राओं को सलाह है कि ऐसे मामलों में तुरंत कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति को शिकायत करे। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 31, 2024 03:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola