---विज्ञापन---

‘प्लीज एक फोटो…’, जब PM मोदी से भारत मंडपम में ब्रिक्स डेलीगेट्स ने की गुजारिश; वायरल हुआ फैन मोमेंट

केंद्र सरकार ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विदेशी प्रतिनिधियों का एक ग्रुप पीएम मोदी की ओर बढ़ता हुआ नजर आया और उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की.

---विज्ञापन---

शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम का आयोजन हुआ, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी अचानक एक फोटो सेशन का सेंटर बन गए. विदेशी डेलीगेशन्स का एक ग्रुप उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए पहुंचा. केंद्र सरकार ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रतिनिधियों का एक ग्रुप पीएम मोदी की ओर बढ़ता हुआ नजर आया और उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की.

ये भी पढ़ें: जिनपिंग के साथ दिल्ली आए चीन के ‘नंबर-2’, जानिए कौन हैं पर्दे के पीछे से सत्ता चलाने वाले काई क्यूई

---विज्ञापन---

पीएम मोदी ने क्या कहा?

एक प्रतिनिधि ने पीएम मोदी से पूछा, ”क्या हम एक फोटो क्लिक करवा सकते हैं.” इसके जवाब में पीएम मोदी ने बड़ी ही नम्रता से जवाब दिया- हां, जरूर. प्रधानमंत्री ने उनके साथ फोटो क्लिक करवाई. कुछ ही पल बाद, उनके आस-पास मौजूद दूसरे प्रतिनिधि भी आवाज लगाने लगे, ”प्लीज, प्राइम मिनिस्टर मोदी.” उनकी गुजारिश सुनकर, प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाने के लिए प्रतिनिधियों के ग्रुप की तरफ बढ़े. जैसे ही डेलीगेट्स इकट्ठा हुए, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के प्रेसीडेंट मसूद पेजेशकियन पीएम मोदी के आस-पास जगह बनाने के लिए वहां से हटते हुए नजर आए.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने डेलीगेट्स से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा, क्योंकि सभी लोग फोटो खिंचवाने के लिए अपनी-अपनी जगह ले रहे थे. वहां मौजूद एक अधिकारी ने कहा, ”आप सभी महिलाएं बहुत भाग्यशाली हैं.” ये टिप्पणी सुनकर सभी के चेहरे पर स्माइल आ गई और उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, ”हां, हम बेहद लकी हैं.” ये बातचीत खत्म होने पर पीएम मोदी ने कहा, ”धन्यवाद.” ब्रिक्स समिट में हाई लेवल बैठकों के बीच इस मोमेंट की वजह से माहौल काफी लाइट हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और भारतीय लोग प्रधानमंत्री मोदी की फैन फोलोइंग देखकर बेहद खुश हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: PM मोदी और जिनपिंग की मुलाकात से पहले बड़ा ऐलान, 6 साल बाद ग्वांगझू-दिल्ली रूट पर फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट

First published on: Sep 12, 2026 01:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola