Seema Haider Case: शौहर गुलाम को 'सीमा' नहीं, सिर्फ अपने चार बच्चे चाहिए, काबा से की भावुक अपील
Edited By Bhola Sharma

Seema Haider Case
Edited By Bhola Sharma

Seema Haider Case
Seema Haider Case: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों संग भारत आई सीमा हैदर सुर्खियों में है। शनिवार को सीमा के पति गुलाम हैदर ने इस्लामिक पवित्र स्थल काबा से एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानी सरकार से मार्मिक अपील की है। उसने अपने चार बच्चों को भारत से वापस पाकिस्तान लाने के लिए कार्रवाई की मांग की है। एक मिनट 30 सेकेंड के वीडियो में उसने एक बार भी पत्नी सीमा का जिक्र नहीं किया। वह सिर्फ अपने बच्चों को वापस मांगता रहा और उनके लिए दुआएं मांगता रहा।
Seema Haider’s husband, Gulam Haider, has appealed to #Pakistan’s Prime Minister #Shahbaz Sharif to ensure the safe return of his children to Pakistan. #SeemaHaider #IndoPak pic.twitter.com/qgOMQHZaAN
— Akashdeep Singh (@akashgill78) July 22, 2023
वीडियो में गुलाम हैदर ने कहा, ‘भाइयों और बहनों इस समय मैं काबा शरीफ में हूं। मेरे बच्चों के लिए आवाज उठाओ। मैं बिलावल भुट्टो साहब, पीएम शहबाज शरीफ से, पूर्व पीएम इमरान खान से अपील करता हूं कि मेरे बच्चे को वापस कराएं। पूरी आवाम मेरी आवाज बने। ताकि मेरे बच्चे मेरे वापस आ सकें।’
सीमा हैदर, गुलाम की दूसरी पत्नी है। दोनों की लव स्टोरी एक रॉग नंबर से शुरू हुई थी। गुलाम शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी थे। बावजूद इसके सीमा भागकर गुलाम के पास आ गई। मामला पंचायत तक पहुंचा था। बाद में गुलाम ने निकाह कर लिया और उसे कराची लेकर आ गया। अब गुलाम को पछतावा है कि उसने अपनी पहली बीवी को छोड़ दिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: