Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, जमीन कब्जे के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को जमानत मिल गई. मिली जानकारी के अनुसार, एम पी एम एल ए कोर्ट ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत दे दी है. आज पेशी के लिए पप्पू यादव सुबह 12 बजे से ही जेल से कोर्ट आ गए थे लेकिन सुनवाई 2 बजे से शुरू हुई. कोर्ट ने पप्पू यादव के वकील की दलील सुनने के बाद जमानत दे दी. बता दें कि कोर्ट में पप्पू यादव व्हील चेयर से पहुंचे थे. हालांकि अभी एक और मामले में जमानत पर सुनवाई होनी है. उस पर थोड़ी देर में बहस होंगी.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 10, 2026 15:04

Pappu Yadav Bail: 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को जमानत मिल गई. मिली जानकारी के अनुसार, एम पी एम एल ए कोर्ट ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत दे दी है. आज पेशी के लिए पप्पू यादव सुबह 12 बजे से ही जेल से कोर्ट आ गए थे लेकिन सुनवाई 2 बजे से शुरू हुई. कोर्ट ने पप्पू यादव के वकील की दलील सुनने के बाद जमानत दे दी. बता दें कि कोर्ट में पप्पू यादव व्हील चेयर से पहुंचे थे. हालांकि अभी एक और मामले में जमानत पर सुनवाई होनी है. उस पर थोड़ी देर में बहस होंगी. बता दें कि पप्पू यादव को 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. वहीं कोर्ट का फैसला आते ही प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

बता दें कि पटना पुलिस ने शुक्रवार की रात एक अचानक की गई कार्रवाई में पप्पू यादव को उनके आवास से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था. जैसे ही कोर्ट से जमानत की खबर बाहर आई, पटना सिविल कोर्ट के बाहर सुबह से ही डटे हजारों समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई. समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने नेता की रिहाई का स्वागत किया.

---विज्ञापन---

सांसद ने की थी दर्द और घबराहट की शिकायत

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद सांसद की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी. उन्होंने सिर दर्द, घबराहट और दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत की थी, जिसके कारण पुलिस उन्हें कोर्ट ने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया था. इस दौरान पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भी उनका इलाज हुआ था. IGIMS में हुए हेल्थ चेकअप में सांसद की रिपोर्ट एकदम नॉर्मल आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रविवार की रात को बेऊर जेल में शिफ्ट कर दिया था.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 10, 2026 02:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.