माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, भीड़ के चलते रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद; जानिए यात्रा से जुड़ी डिटेल

पुलिस और सुरक्षा बल पूरे दिन यात्रा मार्गों पर नजर रखे हुए हैं, जिससे भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थिति से निपटने में तुरंत सहायता मिल रही है.

Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने का प्लान बनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कटरा से बड़ा अपडेट आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है और नई यात्रा पर्ची यानी कि नए रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिए गए हैं. श्राइन बोर्ड ने यात्रियों को अपने सुरक्षित ठहराव स्थानों पर रुकने और विधि‑विधान से आगे न बढ़ने की सलाह दी है. चैत्र नवरात्रि के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है. पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ लाखों भक्त कटड़ा से भवन तक यात्रा कर रहे हैं.

विज्ञापन

अब कब शुरू होगी यात्रा?


भवन परिसर, यात्रा मार्गों और आधार शिविर कटड़ा में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है और चारों तरफ मां वैष्णो देवी के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिससे संस्थानों और सुरक्षा बलों पर दबाव बढ़ गया है. रविवार की शाम ज्यादा भीड़ होने की वजह से यात्रा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे किसी भी अनहोनी को टाला जा सके. हालांकि यात्रा सोमवार (30 मार्च) सुबह फिर से शुरू होगी, जिसके साथ ही आरएफआईडी (RFID) कार्ड श्रद्धालुओं को सुबह से ही जारी किए जाने लगेंगे.

विज्ञापन

रविवार को दिनभर यात्रियों की लंबी लाइनें रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर दिखाई दीं. यात्रा के प्रवेश द्वार दर्शन ड्योढ़ी पर भी सुरक्षा जांच के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े रहे. भवन परिसर में दर्शन के लिए भक्त क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़े, जिसमें श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों द्वारा लाइन प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया.

विज्ञापन

मौसम साफ रहने के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे भावनात्मक आकर्षण और शारीरिक सुविधा दोनों बनी रहीं. पुलिस और सुरक्षा बल पूरे दिन यात्रा मार्गों पर नजर रखे हुए हैं, जिससे भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थिति से निपटने में तुरंत सहायता मिल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ