Sanjay Raut reaction on Delhi Election 2025 Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में बीजेपी ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पीछे चल रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में पहला सवाल यही है कि आखिर दिल्ली में AAP क्यों हार रही है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि अगर AAP और कांग्रेस साथ में चुनाव लड़ते तो नतीजे कुछ और हो सकते थे।
बिहार में लागू होगा महाराष्ट्र पैटर्न
मीडिया से बातचीत के दौरान संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग और सरकार का रवैया चुनाव के बारे में बहुत गलत है। चुनावी सूची के साथ छेड़छाड़ हो रही है। यह पैटर्न महाराष्ट्र चुनाव से ही चल रहा है। दिल्ली में महाराष्ट पैटर्न लागू किया गया है। चुनाव आयोग आंख बंद करके बैठ था। अब यही पैटर्न बिहार में शिफ्ट हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Results: दिल्ली की 70 सीटों पर कौन आगे-कौन पीछे?
पीएम मोदी पर साधा निशाना
संजय राउत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल से दिल्ली में थे, लेकिन वो दिल्ली नहीं जीत पाए। ऐसे में उनकी आखिरी इच्छा रही होगी शायद कि मेरे होते हुए दिल्ली में भी बीजेपी जीत जाए। बस इसीलिए दिल्ली में जीत हासिल करने की कोशिश हो रही है। अभी तक पूरा निर्णय नहीं आया है।
AAP-कांग्रेस को दी नसीहत
संजय राउत ने AAP और कांग्रेस दोनों पार्टियों की हार का कारण बताते हुए कहा कि AAP बीजेपी को कांटे की टक्कर दे रही है। ऐसे में अगर AAP और कांग्रेस एक-साथ चुनाव लड़ते तो नतीजे कुछ और हो सकते थे। हम पहले दिन से कह रहे थे कि बीजेपी को हराने के लिए AAP और कांग्रेस ने अलग-अलग लड़ाई की। अगर वो साथ होते तो पहले घंटे में ही बीजेपी की हार पक्की थी।
कांग्रेस पर कसा तंज
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी सिर्फ 1 सीट पर आगे चल रही थी। इस पर बात करते हुए संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि खाता खोल दिया बस और क्या चाहिए। खाता खोलने के लिए ही मैदान में उतरे थे। मगर इससे आपको सबक लेना चाहिए।
बिहार बनेगा अगला निशाना
दिल्ली में 5 साल से केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने दिया। राज्यपाल को गुजरात से लाए और पूरी पावर उन्हें दे दी। केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया। इसका असर चुनाव पर देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में यही हुआ, दिल्ली में हुआ और अब शायद बिहार में भी यही फॉर्मूला लागू होगा। वो लीडरशिप को खत्म करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- जी भर कर लड़ो और… Delhi में AAP-कांग्रेस पर भड़के उमर अब्दुल्ला
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines