केरल के पलक्कड़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। नेता आपस में भिड़ गए और उनमें जमकर लात-घूंसे चले। एक सेंटर का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के नाम पर रखने को लेकर यह विवाद हुआ। पूरी घटना को लेकर वीडियो सामने आया है, जिसमें नेता मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पलक्कड़ में मंगलवार को नगर निगम की बैठक हुई, जहां विकलांगों के लिए एक केंद्र का नाम आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान कांग्रेस और लेफ्ट के नेताओं ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताई और जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रस्ताव पारित कर दिया।
यह भी पढे़ं : केरल CM की बेटी के खिलाफ ED करेगी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच, बचाव में उतरे पिनाराई विजयन, जानें क्या बोले?
कांग्रेस और सीपीएम ने बैठक को किया बाधित : कृष्ण दास
नगर निगम की मीटिंग में ही हेडगेवार के नाम को लेकर नेता मारपीट करने लगे। वायरल वीडियो में नेता एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर पलक्कड़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता कृष्ण दास ने कहा कि पलक्कड़ नगर पालिका दिव्यांगों के लिए एक कौशल विकास केंद्र शुरू करना चाहती थी, उस समारोह को भी कांग्रेस और सीपीएम ने बाधित किया।
पलक्कड़ परिषद की बैठक में जमकर हुआ हंगामा
उन्होंने आगे कहा कि यहां परिषद की बैठक हुई और अध्यक्ष ने उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने न सिर्फ मामले पर चर्चा करने से मना कर दिया, बल्कि यूडीएफ और एलडीएफ ने पूरी कार्यवाही को बाधित कर दिया, उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने अध्यक्ष के साथ हाथापाई करने की कोशिश की और उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पलक्कड़ नगर पालिका में पूरी तरह अराजकता थी और इसके लिए यूडीएफ और एलडीएफ जिम्मेदार हैं।
यह भी पढे़ं : गले में कुत्ते का पट्टा, फर्श पर रेंगना, घसीटना…केरल में कर्मियों को क्रूर-अपमानजनक सजा मामले में आया नया मोड़
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
29 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines