गले में कुत्ते का पट्टा, फर्श पर रेंगना, घसीटना...केरल में कर्मियों को क्रूर-अपमानजनक सजा मामले में आया नया मोड़

कंपनी कर्मचारियों को क्रूर और अपमानित तरीके से सजा देने वाले शख्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके खिलाफ पहले भी एक केस दर्ज हो चुका है। उस मामले में शख्स को गिरफ्तार भी किया गया था। आइए जानते हैं कि शख्स का नाम क्या है और उस पर क्या आरोप लगे थे?

Kerala Company Employees

केरल के कोच्चि शहर में एक मार्केटिंग कंपनी में पुरुष कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार मामले में नया मोड़ आ गया है। अपनी कंपनी के पुरुष कर्मचारियों को क्रूर और अपमानजनक सजा देने वाले शख्स का नाम हुबैल है, जो वायनाड का निवासी है और फर्म केल्ट्रा का मालिक है। हुबैल को पहले भी इसी तरह के आरोपों के सिलसिले में पेरुंबवूर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर महिला कर्मचारियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप भी लगा था।

विज्ञापन

कंपनी के मालिक ने सेल्स टागरेट पूरा नहीं होने पर दुर्व्यवहार की हदें पार करते हुए कर्मियों को गले में कुत्ते की बेल्ट बांधकर रेंगने और कुत्तों की तरह कटोरे से पानी पीने के लिए मजबूर किया। उन्हें फर्श पर घसीटा। कमरे के कोनों में कुत्तों की तरह पेशाब करने, कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने, चबाए और थूके गए फलों को चाटने, मुंह में नमक रखने तथा फर्श पर से सिक्के चाटते हुए कमरे में रेंगने के लिए मजबूर किया।

विज्ञापन

सेल टारगेट पूरा नहीं करने पर दी सजा

मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मालिक ने अपने मार्केटिंग डिपार्टमेंट के उन कर्मचारियों को क्रूर दंड दिया, जो घर-घर जाकर प्रोडक्ट बेचते थे। सेल टारगेट पूरा नहीं करने पर ऐसी सजा दी गई थी, ताकि कर्मचारी सजा से सबक लेकर अगले दिन बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हों।

विज्ञापन

कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि कंपनी के कर्मचारी मालिक के खिलाफ बोलने से बहुत डरते थे। कर्मचारियों को 6000 रुपये से 8000 रुपये तक वेतन दिया जाता था। कंपनी पदोन्नति और हाई सैलरी का वादा करके कर्मचारियों को अपने अधीन कर लेती थी।

रिपोर्ट के अनुसार, हुबैल के खिलाफ कंपनी में पहले काम कर चुकी घर-घर जाकर प्रोडक्ट बेचने वाली युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हुबैल रात में पर्सनल इवैल्युएशन करने के बहाने उनके घरों में जाता था और उनके साथ दुर्व्यवहार करता था।

विज्ञापन

जब वे काम करने के लिए बाहर जाती थीं तो वह उनके मोबाइल फोन जब्त कर लेता था, जिससे उनके लिए परिवार के सदस्यों से संपर्क करना या दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करना मुश्किल हो जाता था। पुलिस जांच के दौरान, कई पूर्व कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न की घटनाओं की पुष्टि करते हुए अपनी बात रखी।

विज्ञापन

मंत्री और आयोग ने मामले में लिया स्वत: संज्ञान

हुबैल को पेरुंबवूर पुलिस ने कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। इस खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रम मंत्री वी शिवनकुट्टी ने घटना की निंदा की और इसे श्रमिक विरोधी और “शर्मनाक” बताया।

उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर इस तरह की हरकतें पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और उन्होंने जिला श्रम अधिकारी को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया है। केरल के राज्य युवा आयोग ने भी मामले का स्वत: संज्ञान लिया और जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या वक्फ संशोधन बिल के पास होने से बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ