26 जनवरी से पहले 4 आतंकियों के पोस्टर जारी, सूचना देने वालों को मिलेंगे 20 लाख

J&K Police Release Poster of Terrorists : पुलिस ने लोगों से आतंकियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उसे जांच एजेंसियों के साथ शेयर करने का आग्रह किया गया।

WhatsApp Image 2025-01-18 at 7.32.35 PM

J&K Police Release Poster of 4 active Terrorists with ₹5 lakh Reward Each: गणतंत्र दिवस 2025 से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस जिला किश्तवाड़ ने 4 सक्रिय आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं। जिनमें से हर एक पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा गया है।

सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गुप्त 

जारी पोस्टर के अनुसार आम लोगों समेत जो कोई इन आतंकियों की सूचना देगा पुलिस उसे नकद इनाम देगी। पुलिस ने लोगों से आतंकियों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उसे जांच एजेंसियों के साथ शेयर करने का आग्रह किया गया। पुलिस ने अपने पोस्टर में साफ लिखा है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उसकी सूरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

पुलिस टीम एक्टिव, आतंकियों की धरपकड़ के लिए दी जा रही दबिश

जानकारी के अनुसार आतंकियों का नाम सैफुल्लाह, फरमान, आदिल और बाशा है। चारों पर आतंकी घटनाओं में लिप्त होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार चारों कुख्यात आंतकी हैं। इनके जेल से बाहर होने से घाटी की सुरक्षा को खतरा है। चारों की धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

सुरक्षाबलों ने चलाया था तलाशी अभियान, हो चुकी है हत्या

जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ में दिसंबर 2024 में कई संदिग्ध गतिविधियां हुई थीं। उस समय स्थानीय पुलिस और  सेना ने यहां कई इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के अनुसार उस समय कुंतवाड़ा इलाके में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद विलेज डिफेंस गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों ने कथित तौर पर कुछ गोलियां भी चलाईं थीं। बता दें 7 नवंबर 2024 को  कुंतवाड़ा में वीडीजी के दो सदस्यों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ