---विज्ञापन---

CIBIL स्कोर 730 से है कम? तो घर या कार लोन लेना हो सकता है मुश्किल, जानें RBI का नया रूल

इस नए नियम के बाद अगर किसी का सिबिल स्कोर 730 से कम है, तो बैंक उसे लोन देने में भारी आनाकानी करेंगे और उसकी प्रोफाइल की बेहद कड़ी जांच की जाएगी.

---विज्ञापन---

अगर आप भी आने वाले समय में अपने लिए घर खरीदने, नई कार लाने या बच्चों के लिए हायर एजुकेशन लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है. भारतीय बैंकिंग व्यवस्था में एक ऐसा बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है, जो कम सिबिल स्कोर वाले लोगों के लिए लोन की राह को बेहद मुश्किल बना सकता है.

भारतीय रिजर्व बैंक का नया एक्सपेक्टेड क्रेडिट लॉस (ECL) फ्रेमवर्क 1 अप्रैल, 2027 से पूरी तरह लागू होने जा रहा है. इस नए नियम के बाद अगर किसी का सिबिल स्कोर 730 से कम है, तो बैंक उसे लोन देने में भारी आनाकानी करेंगे और उसकी प्रोफाइल की बेहद कड़ी जांच की जाएगी. आंकड़ों के मुताबिक, इस बदलाव से देश के करीब 62% लोन आवेदकों पर सीधा असर पड़ेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : UPI से मिलेगा लोन! BharatPe और यस बैंक ने लॉन्च किया धमाकेदार फीचर, बिना बैंक बैलेंस के भी होगा पेमेंट

62% भारतीयों पर संकट

अब बैंक लोन देते वक्त बेहद सेलेक्टिव हो जाएंगे. इसका सीधा नुकसान कमजोर क्रेडिट हिस्ट्री वाले लोगों को होगा. एक अनुमान के मुताबिक, भारत में लोन के लिए अप्लाई करने वाले लगभग 62 फीसदी लोगों का सिबिल स्कोर 730 से नीचे रहता है. 

---विज्ञापन---

नए रूल्स का क्या होगा असर

होम, कार या पर्सनल लोन की एप्लीकेशन सीधे खारिज की जा सकती हैं. अगर लोन मंजूर भी हुआ, तो बैंक भारी-भरकम ब्याज दरें वसूली कर सकते हैं. बैंक लोन के बदले एक्स्ट्रा सिक्योरिटी, गारंटी या एसेट की मांग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : छोटी कार खरीदने का है प्लान तो मारुति की RD स्कीम का उठाए फायदा, बिना डाउन पेमेंट घर ले जाएं गाड़ी

---विज्ञापन---

730+ सिबिल वालों की चमकेगी किस्मत

इस नए नियम के आने के बाद बैंक उन ग्राहकों को हाथों-हाथ लेंगे जिनका सिबिल स्कोर 730 या उससे ऊपर है. इन्हें वित्तीय रूप से अनुशासित माना जाता है. देश के ऐसे करीब 7 करोड़ भारतीयों को आने वाले समय में तेज लोन अप्रूवल, कम ब्याज दरें और बैंकों की तरफ से बेहतरीन ऑफर्स मिलेंगे. अब बैंक सिर्फ आपकी टाइम पर ईएमआई चुकाने की आदत ही नहीं देखेंगे, बल्कि आपकी आय की स्थिरता, मौजूदा कर्ज का स्टे्टस, रोजगार की स्थिति और लोन के बदले रखी जाने वाली संपत्ति के मूल्य का भी गहन मूल्यांकन करेंगे.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में BS6 गाड़ी और EV खरीदने वालों को सरकार देगी सब्सिडी, जानिए फायदे और कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेस्ट

---विज्ञापन---

इस संकट से बचने के लिए क्या करें?

2027 की डेडलाइन आने में अभी समय है, इसलिए आम लोग अपनी क्रेडिट आदतों में सुधार करके इस संकट से बच सकते हैं. अपनी हर छोटी-बड़ी ईएमआई का भुगतान हमेशा समय पर करें. क्रेडिट कार्ड के बिलों को ड्यू डेट से पहले पूरी तरह सेटल करें, केवल ‘मिनिमम ड्यू’ चुकाने की आदत बदलें.

First published on: Jun 08, 2026 10:20 PM

End of Article

About the Author

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola