TikTok वाले भैया ने मार ली बाजी! जांग यिमिंग बने एशिया के सबसे अमीर इंसान; जानिए क‍ितनी है नेटवर्थ

Asia Richest Person: गौतम अडानी को पछाड़कर ByteDance के फाउंडर जांग यिमिंग $105 बिलियन की नेटवर्थ के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने. जानिए उनकी सफलता की पूरी कहानी.

Zhang Yiming Bloomberg Billionaires Index Asia Richest Person

Zhang Yiming Net Worth: कैसे TikTok फाउंडर बने एशिया के सबसे अमीर इंसान?

क्या आप भी रील्स और शॉर्ट्स देखते-देखते घंटों बिता देते हैं? जिन्हें हम और आप बस टाइमपास समझते हैं, उसी सोशल मीडिया और AI की दुनिया ने एक इंसान को एशिया का सबसे अमीर शख्स बना दिया है.

विज्ञापन

जी हां, हम बात कर रहे हैं TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance के फाउंडर जांग यिमिंग (Zhang Yiming) की. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, जांग यिमिंग ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज अपने नाम कर लिया है. चलिए आसान भाषा में समझते हैं इस जबरदस्त वेल्थ गेम का पूरा चक्कर क्‍या है.

विज्ञापन

13 बिलियन से 105 बिलियन डॉलर तक की लगाई छलांग

सोचिए जरा, मार्च 2019 में जब ब्लूमबर्ग ने जांग यिमिंग की संपत्ति पर नजर रखना शुरू किया था, तब उनकी कुल नेटवर्थ करीब $13 बिलियन थी. और आज? आज यह बढ़कर $105 बिलियन (105 अरब डॉलर) से भी ज्‍यादा हो चुकी है. मतलब महज 5 से 6 सालों में संपत्ति में 8 गुने से भी ज्‍यादा का उछाल. यह कमाल सिर्फ किस्मत का नहीं, बल्कि AI और सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल का है.

विज्ञापन

आखिर कैसे बनी इतनी बड़ी संपत्ति?
जांग यिमिंग की सफलता के पीछे दो सबसे बड़े महारथी हैं. पहला TikTok. दुनिया भर में TikTok का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोग इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी ताकत बने. अमेरिकी बाजार में कई तरह के विवादों और जांच के बावजूद TikTok का दबदबा बना रहा.

विज्ञापन

दूसरा है AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस). जांग सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं रुके. उन्होंने AI में भारी निवेश किया. ByteDance के नए AI टूल्स- जैसे उनका Doubao Chatbot और Seedance (वीडियो बनाने वाला AI टूल) ने कंपनी की मार्केट वैल्यू को आसमान पर पहुंचा दिया.

विज्ञापन

US विवाद और समझदारी वाला कदम
TikTok पर अमेरिका में बैन लगने का काफी खतरा मंडरा रहा था. लेकिन जांग ने हार मानने के बजाय सही रणनीतिक फैसले लिए. इस साल की शुरुआत में ByteDance ने अपने अमेरिकी ऑपरेशन्स का कुछ हिस्सा अमेरिकी निवेशकों को ट्रांसफर कर दिया. इससे ऐप पर मंडरा रहा अनिश्‍च‍ितता का बादल काफी हद तक छंट गया और इन्वेस्टर्स का भरोसा और बढ़ गया.

चीन के सबसे अमीर इंसान तो वह पहले से ही थे, अब एशिया के टॉप पर पहुंचकर उन्होंने साबित कर दिया है कि आने वाला दौर AI और कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स का ही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ