छोटी कार खरीदने का है प्लान तो मारुति की RD स्कीम का उठाए फायदा, बिना डाउन पेमेंट घर ले जाएं गाड़ी

अगर आप भी कम बजट में या फिर डाउन पेमेंट का इंतजाम न होने के कारण कार नहीं खरीद पा रहे हैं तो मारुति सुजुकी आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आई है. कंपनी ने छोटी कार खरीदने वाले लोगों के लिए एक अनोखी 'आरडी बैक्ड ऑटो लोन' स्कीम शुरू की है. इस स्कीम का नाम 'सुहाना सफर' रखा गया है.

maruti car au rd loan scheme
1 / 7

विज्ञापन

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर किया गया शुरू

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर किया गया शुरू2 / 7

बता दें कि मारुति सुजुकी ने इस स्कीम को AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर शुरू किया है. यह स्कीम उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो कार तो खरीदना चाहते हैं, लेकिन एकमुश्त डाउन पेमेंट जुटाने या फिर EMI के बोझ को लेकर परेशान रहते हैं. फिलहाल यह ऑफर मारुति की चार पॉपुलर कारों अल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगनआर पर मिल रहा है.

विज्ञापन

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने क्या कहा? 3 / 7

बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए एक इंटरव्यू में मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया कि यह ऑटो इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली स्कीम है. इसका आइडिया ज्वेलरी इंडस्ट्री में चलने वाली योजनाओं से लिया गया है.

खोलना होगा रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट

खोलना होगा रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट4 / 7

इस स्कीम के तहत ग्राहक को सबसे पहले एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 से 6 महीने के लिए एक रेकरिंग डिपॉजिट (RD) अकाउंट खोलना होगा. इसमें हर महीने एक तय रकम जमा करनी होगी, जो कि कार की संभावित EMI का लगभग 80 पर्सेंट होगा. उदाहरण के लिए, अगर आपकी कार की संभावित EMI 10,000 रुपये बनती है, तो आपको हर महीने आरडी में करीब 8,000 रुपये जमा करने होंगे.

विज्ञापन

कैसे काम करेगा यह आरडी

कैसे काम करेगा यह आरडी 5 / 7

इस स्कीम की सबसे अच्छी बात यह है कि आरडी में जमा होने वाला पैसा और उस पर मिलने वाला ब्याज लोन चुकाने में नहीं जाएगा. बल्कि जब आपकी आरडी की अवधि (3 से 6 महीने) पूरी हो जाएगी, तो इस पूरी जमा रकम का इस्तेमाल कार के 'डाउन पेमेंट' के तौर पर किया जाएगा.

इस तरह मिलेगा कार लोन

इस तरह मिलेगा कार लोन6 / 7

इसके बाद बैंक आपको रेगुलर कार लोन दे देगा और आपकी सामान्य EMI शुरू हो जाएगी. पार्थो बनर्जी के मुताबिक, इस तरीके से ग्राहकों को कार खरीदने से पहले ही यह अंदाजा लगाने का मौका मिल जाता है कि भविष्य में कार की ईएमआई उनके घर के बजट में ठीक से बैठ पाएगी या नहीं.

विज्ञापन

एक और बड़ा कदम

एक और बड़ा कदम 7 / 7

ग्राहकों का उत्साह बढ़ाने के लिए मारुति सुजुकी ने एक और बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने तय किया है कि जो ग्राहक आरडी पीरियड पूरा होने के बाद कार की डिलीवरी लेंगे, उन्हें मारुति के डीलर्स की तरफ से उनकी आखिरी महीने की आरडी किस्त वापस कर दी जाएगी. यह कदम ग्राहकों को गाड़ी खरीदने के लिए प्रेरित करने के लिए उठाया गया है. दूसरी तरफ, इस स्कीम से बैंकों को भी बड़ा फायदा होने वाला है. लोन देने से पहले बैंक को 3 से 6 महीने तक ग्राहक के पैसे जमा करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिल जाएगा, जिससे लोन डूबने का खतरा कम होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन