Adidas ने की बड़ी छंटनी, गुड़गांव टेक हब में आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला! बताया 'मुश्किल फैसला'

एडिडास ने एक बयान जारी कर भारत में अपने टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन के भीतर कई पदों को खत्म करने और कर्मचारियों की छटनी की जानकारी दी है. कंपनी ने इसे मुश्किल फैसला बताया.

Adidas layoffs

कंपनी ने यह भी कहा कि नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को जरूर सहायता दी जाएगी. (Photo: AI)

दुनियाभर की दिग्गज कंपनियों से कर्मचारियों की छटनी की खबर ने युवाओं को टेंशन में डाल दिया है. ओरेकल द्वारा हजारों कर्मचारियों की छटनी के बाद अब मशहूर स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास (Adidas) ने भी गुरुग्राम स्थित इंडिया टेक हब में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम में काम करने वाले करीब 700 कर्मचारियों में से 350 या उससे अधिक लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. हालांकि, एडिडास की तरफ से कर्मचारियों की संख्या से जुड़े इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एडिडास ने क्यों लिया ये फैसला?

एडिडास ने एक बयान जारी कर भारत में अपने टेक्नोलॉजी ऑर्गनाइजेशन के भीतर कई पदों को खत्म करने और कर्मचारियों की छटनी की जानकारी दी है. कंपनी ने इसे मुश्किल फैसला बताते हुए कहा कि यह कदम कारोबार की बदलती जरूरतों के अनुसार अपने ऑपरेटिंग मॉडल को तैयार करने की प्रक्रिया का हिस्सा है. एडिडास ने कहा कि संगठन के कुछ हिस्सों को सरल बनाने, जरूरी क्षमताओं को मजबूत करने और कारोबार-टेक्नोलॉजी के बदलते माहौल के बीच कंपनी को लंबी अवधि के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ये बदलाव किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

कई कर्मचारियों को मिला एग्जिट लेटर

हालांकि कंपनी ने यह भी कहा कि नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को जरूर सहायता दी जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी का असर टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अहम पदों पर पड़ा है. इनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और डेटा इंजीनियर्स जैसे कई प्रोफेशनल्स शामिल बताए जा रहे हैं. कर्मचारियों को 15 सितंबर को आयोजित टाउन हॉल मीटिंग के दौरान संगठन में होने वाले बदलावों की जानकारी दी गई. छटनी का प्रोसेस दो ग्रुप में हुआ. पहले ग्रुप को उसी दिन एग्जिट लेटर थमा दिए गए, जबकि दूसरे ग्रुप के कर्मचारियों को दिसंबर तक कंपनी के साथ बने रहने के लिए कहा गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ