हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, इलाहाबाद HC को नोटिस

इलाहाबाद हाईकोर्ट को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भेजकर फटकार लगाई है और जवाब मांगा है. मामला पॉक्सो एक्ट केस की सुनवाई से जुड़ा है, क्योंकि केस की सुनवाई रेप केस में आरोपी जज कर रहा था.

विज्ञापन
supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े केसों की सुनवाई को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट को नोटिस जारी किया और जल्द से जल्द जवाब मांगा है. मामला एक जज से जुड़ा है, जो खुद रेप केस का आरोपी है, लेकिन वह कोर्टरूम में बैठकर पॉक्सो एक्ट में दर्ज केसों की सुनवाई कर रहा था. मामले के बारे में पता चलते ही सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया और नोटिस जारी कर पूछा है कि दुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की सुनवाई कैसे कर सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म केस में दाखिल याचिका पर विचार करने की अनुमति दी, जिसमें दुष्कर्म के आरोप अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पर लगाए गए हैं.

‘धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा …

जज पर महिला के यौन शोषण के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, चीफ जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने नोटिस जारी किया. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के खिलाफ याचिका दायर हुई थी, जिसमें उस पर महिला के यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं. बावजूद इसके वह जज पॉक्सो एक्ट से जुड़े केसों की सुनवाई कर रहा था. याचिकाकर्ता के वकील राकेश कुमार सिंह ने बेंच के समक्ष मामले को उजागर किया और मांग की कि आरोपी जज से न्यायिक कार्य वापस लेना चाहिए, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज कर दिया था.

विज्ञापन

शादी का वादा करके जज ने संबंध बनाए

याचिकाकर्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की हुई है. 8 दिसंबर 2022 को मयूर विहार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई थी. न्यायिक अधिकारी पर आरोप लगाया गया है कि उसने महिला का यौन शोषण किया है. महिला से उसकी जान पहचान मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी. लेकिन महिला ने आरोप लगाया कि जज ने शादी का झूठा वादा किया और उससे शारीरिक संबंध बनाए. जनवरी 2023 में दिल्ली पुलिस ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से जज के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मांगी. लेकिन 2 महीने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने जज को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी.

‘हमेशा के लिए कब्जा नहीं कर सकते’, रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर सुप्रीम …

विज्ञापन

जज के खिलाफ दिल्ली पुलिस की जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कराए. जून 2023 में दिल्ली पुलिस ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को रिमाइंडर भेज जज के खिलाफ जांच आगे बढ़ाने की अनुमति देने से जुड़ी मांग पर जल्द से जल्द फैसला लेने का अनुरोध किया. दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाब में बताया कि जज के खिलाफ पहले से विजिलेंस जांच चल रही है. अक्टूबर 2024 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जांच करने की अनुमति दे दी और जज को भी जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया. अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट को नोटिस देकर जवाब मांगा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola