Labh Drishti Yog: आज शुक्र-गुरु का लाभ दृष्टि योग, इन 5 राशियों के लिए साबित होगा वरदान, बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Labh Drishti Yog: लाभ दृष्टि योग दो ग्रहों के एक-दूसरे से विशेष कोण यानी 60 डिग्री पर आने से बनता है. आज गुरु और शुक्र ग्रह दोनों मिलकर लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं.

Guru Shukra Yog: आज 4 नवंबर की दोपहर को 3 बजकर 57 मिनट पर गुरु और शुक्र दोनों 60 डिग्री पर मौजूद रहेंगे. इन दोनों ग्रहों के बीच लाभ दृष्टि योग बनना 5 राशियों के लिए लकी रहेगा.
मेष राशि
2 / 6मेष राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. आप लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. काम में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
कर्क राशि
3 / 6कर्क राशि के लोग बचत कर सकेंगे. आप लोगों को वाहन और संपत्ति का सुख मिलेगा. आर्थिक मामलों में समय अच्छा रहेगा. निवेश करने से धनलाभ हो सकता है. हालांकि, निवेश से पहले अच्छे से जांच-परख कर लें. ये भी पढ़ें - Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें; मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
तुला राशि
4 / 6तुला राशि के लोगों की कमाई बढ़ सकती है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. सामाजिक संपर्कों को बेहतर कर सकते हैं. व्यापारियों की कमाई अच्छे होने से उनके जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
धनु राशि
5 / 6धनु राशि के लोगों को पढ़ाई या नौकरी के मामले में लाभ होगा. विदेश में नौकरी या पढ़ाई का सपना पूरा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. ये भी पढ़ें - Vidur Niti: विदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल! भूलकर भी ना करें ऐसा
कुंभ राशि
6 / 6जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं. आप लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. शादी के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.