Ramoji Film City Tragic Accident in Hyderabad: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में बड़ा हादसा हो गया। वेस्टेक्स एशिया सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ संजय शाह (Vestex Asia Company CEO Sanjay Shah) की कंपनी के 25वें वर्षगांठ समारोह में मौत हो गई। बताया जा रहा कि लकड़ी का स्टेज गिरने से उनकी मौत हुई है। यह मंच विशेष रूप से डिजाइन किया गया था।
कंपनी की 25वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान हुआ निधन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नवाब अबरार नाम के यूजर ने बताया कि वेस्टेक्स एशिया सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ संजय शाह का हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कंपनी की 25वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान निधन हो गया। लकड़ी से बने विशेष रूप से डिजाइन किए गए मंच के गिरने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इस मंच को क्रेन द्वारा उठाकर हवाई अभियान के लिए तैयार किया गया था।
मंच गिरने से पैर और हाथ में लगी चोटें
नवाब अबरार ने बताया कि स्टेज मंच से 20 फीट ऊपर कंक्रीट मंच को उठाया गया था। इसमें दोनों तरफ दो परतों वाला 6 मिमी का लोहे का तार शामिल था। उन्होंने कहा कि एक परफॉर्मेंस के दौरान रस्सी का एक किनारा टूट गया, जिससे मंच गिर गया। इससे संजय शाह के पैर और हाथ में चोट लग गई।
यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी को चंद्रशेखर क्यों मानते हैं अपनी बड़ी बहन? भीम आर्मी चीफ ने दिया यह जवाब
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
नवाब ने कहा कि घायल होने के बाद संजय शाह को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में अब्दुल्लापुरमेट पुलिस स्टेशन में रामोजी फिल्म सिटी इवेंट अथॉरिटीज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
रामोजी फिल्म सिटी की स्थापना किसने की?
बता दें कि रामोजी फिल्म सिटी दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो परिसर है। यह हैदराबाद से 25 किमी दूर स्थित है। इसकी स्थापना 1996 में रामोजी राव के द्वारा की गई थी। यहां एक साथ 25 फिल्मों की शूटिंग हो सकती है।
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी का 22 जनवरी को लेकर बड़ा ऐलान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
11 mins agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
11 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
12 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
13 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
23 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines